दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर में 1 सप्ताह पहले भी जहरीली शराब से कटरा थाना क्षेत्र में 5 लोगों की जान चली गई थी, वहीं अब ताजा मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवक की मौत कथित जहरीली शराब से हो गयी और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिस युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पश्चिमी डीएसपी के द्वारा इलाके में छापेमारी की जा रही है. जिसमें शराब बरामदगी की भी बात सामने आ रही है। पूरे मामले पर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है, और एक बीमार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मामले में डॉक्टरों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
दरअसल मनियारी थाना क्षेत्र के बिशनपुर दिव्य में युवक गुड्डू साहब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक और अन्य की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि सभी ने बीते दिनों शराब पी थी, जिसके बाद तबीयत खराब हो गई। चोरी छुपे उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।बीते दिनों देर रात गुड्डू ने दम तोड़ दिया।शनिवार की सुबह दाह संस्कार कर दिया गया। जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।पुलिस सभी मामले की छानबीन कर रही है।






Leave a Reply