Breaking NewsNational

अभी नहीं शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, DGCA ने 31 मार्च तक बढ़ाई रोक

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामलों के चलते अतंरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) पर लगे बैन को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. नागर विमानन महानिदेशाल (DGCA) ने ये जानकारी दी है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 किया गया था. कोविड-19 महामारी के चलते शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक भारत से आौर भारत के लिये शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 31 मार्च, 2021 तक 23.59 मिनट तक निलंबित रहेगी. हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है. बता दें कि पाबंदी मालवाहक उड़ानों और डीजीसीए की मंजूरी वाले उड़ानों पर लागू नहीं होगी.

डीजीसीए ने जारी किए आदेश


फिलहाल भारत ने कई देशों के साथ एयर बबल समझौते किए हैं. इस समझौते के तहत कुछ देशों से अंतरराष्‍ट्रीय यात्री उड़ानों को मंजूरी दी गई है. बता दें कि पिछले साल कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को फ्लाइट्स को रद्दा कर दिया गया था. बाद में 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की गई थी. लेकिन अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंधों को समय समय पर बढ़ाया जाता रहा है.

बता दें कि देश भर में कोरोना के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए और महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.