Breaking NewsNational

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे

  • चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे. 27 मार्च को पहले चरण,  6 अप्रैल को तीसरा चरण और 2 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. 
  • 17:17(IST)चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल अपने अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार के बारे में लोकल अखबार, चैनल और अपनी वेबसाइट पर जानकारी देंगे. ताकि जनता को पता रहे कि उम्मीदवार कैसा है?
  • 17:12(IST)सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान स्पेशल, जनरल, खर्च और पुलिस ऑब्जर्वर तैनात होंगे. कई बार जरूरी होने पर चुनाव आयोग जिला ऑब्जर्वर पर निगरानी के लिए सेंट्रल आब्जर्वर भी भेजता है. उन्होंने कहा कि विवेक दुबे को पश्चिम बंगाल, दीपक मिश्रा को केरल, धर्मेंद्र कुमार को तमिलनाडु में स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है.
  • 17:12(IST)मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी पोलिंग बूथ पर पानी, शौचालय और वेटिंग रूम होगा. साथ में व्हील चेयर भी होगा. आयोग के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है.
  • 17:12(IST)4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे. टोल फ्री हेल्पलाइन से मतदाता अपना नाम सूची में तलाश सकते हैं. मतदाता ऑनलाइन अपना वोटर कार्ड भी निकाल सकते हैं. 
  • 17:07(IST)मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मास्क, सेनिटाइजेर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे. वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉलिटिंयर की तैनाती की जाएगी.
  • 17:07(IST)पांच राज्‍यों में 18 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, केरल और पदुच्‍चेरी में मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं.
  • 17:03(IST)सुनील अरोड़ा ने कहा, ग्राउंड फ्लोर सभी मतदान केंद्र होंगे. रैली के लिए मैदान तय होंगे. सुरक्षा बल एडवांस ही भेजे जा रहे हैं. सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि सभी पांच राज्यों में भेजे जा रहे हैं.
  • 16:58(IST)सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान नियमों का पालन जरुरी होगा. घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 लोगों के साथ में जाने की अनुमति होगी. इन चुनावों में नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन भी होगी.
  • 16:56(IST)सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी कोरोना वॉरियर्स हैं. कोरोना को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा.
  • 16:56(IST)संवेदनशीनल और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी. सुरक्षाकर्मी ऐसे जिलों में तैनात किए जा रहे हैं. 1 बूथ पर सिर्फ 1000 वोटर ही मतदान का प्रयोग कर सकेंगे. पश्चिम बंगाल में दो पुलिस पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है. साफ-सुथरे चुनाव के हर प्रयास किए जाएंगे.
  • 16:52(IST)मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में मतदान का समय 1 घंटे तक बढ़ाया गया है. इसके साथ ही कई प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होंगी. 
  • 16:51(IST)मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमने सभी चुनाव वाले राज्यों का अनेक बार दौरा किया. 31 मई को असम की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा तो 24 मई को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में 18.6 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे.
  • 16:43(IST)मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी तो कोविड संक्रमण की चपेट में आए. ठीक हुए और फिर चुनावी ड्यूटी निभाई. हमने ऐसे कई कोरोना वीरों को राष्ट्रपति से पुरस्कार दिलाया. उनका सम्मान किया.
  • 16:42(IST)विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमारे लिए मतदाताओं को सुरक्षित, मजबूत और जागरूक रखना सबसे बड़ा काम है. हमने कोरोना दौर में राज्यसभा की 18 सीटों के लिए चुनाव की शुरुआत की. फिर बिहार चुनाव कराया. अब ये पांच विधान सभा चुनाव ज्यादा चुनौती भरे हैं.
  • 16:41(IST)सुनील अरोड़ा ने कहा कि 2021 ने वैश्विक समुदाय की एकजुटता और समझ में लचीलापन बनाया है. हमें उम्मीद की कहानियों से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए ये चुनाव होंगे. कोरोना योद्धाओं को सलाम. मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा. चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन होगा.
  • 16:38(IST)चुनावों की तारीखों का ऐलान करने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के दौर में चुनव करवाना एक चुनौती है. सभी पोलिंग बूथों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है. 
  • 16:36(IST)कोरोना के बीच हुए बिहार चुनावों के बाद एक साथ इतने राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. 
  • 16:32(IST)चुनाव आयोग के अधिकारी विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.
  • 16:31(IST)चुनाव आयोग की दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. चुनाव आयोग के अधिकारी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान कर रहे हैं.
  • 16:30(IST)
  • 15:20(IST)असम में पिछली बार यानी 2016 में बीजेपी की सरकार बनी थी. उसे 86 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं. अन्य के पास 1 सीट थी.
  • 15:19(IST)बंगाल में अभी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं. लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 76 सीटें जीतने में कामयाब रहा था. इस बार राज्य में पूरी ताकत झोंक रही भाजपा महज 3 सीटें निकाल पाई थी. अन्य के खाते में 4 सीटें आई थीं.
  • 15:17(IST)वहीं पुडुचेरी में नारायणसामी के मुख्यमंत्रित्व में कांग्रेस की सरकार थी जो पिछले दिनो अल्पमत में आने के बाद गिर गई. फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है. मालूम हो कि तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294, असम में 126, पुडुचेरी में 30 और केरल में 140 सीटों पर चुनाव होंगे.
  • 15:17(IST)पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्रित्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. इसके साथ ही केरल में पिनराई विजयन की अगुआई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है. दूसरी ओर असम में सर्वानंद सोनवाल की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.