दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। ज़िले के गरहाँ स्थित भू राजस्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय अर्जुन राय की स्मृति समोरोह के अवसर पर प्रत्येक वर्ष घुर सवार मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बर्षों से मनाए जा रहे “स्वर्गीय अर्जुन राय चेतक घोड़ा प्रतियोगिता” (2021) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विशिष्ट पुरस्कार विनोद गुप्ता उत्तर प्रदेश, प्रवीण राय वैशाली, पप्पू बेली इलाहाबाद,बिट्टू यादव आरा,कटिबन सिंह खगड़िया को दिया गया।मौके पर भर्ती निदेशक आर्मी कर्नल बॉबी जसलोरिया, मुजफ्फरपुर पूर्वी पुलिस उपाधीक्षक मनोज पांडे, मुखिया भरत राय, अमर पासवान, हरेन्द्र राय,राकेश यादव, आनंद राठौड़, हंस लाल राय, बसंत कुमार कुशवाहा, रामबाबू राय, सुभाष राय, प्रमोद राय, इंद्रा देवी,सकल राय,पप्पू यादव,अजय कुमार,संजय पासवान,विकास समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।वहीं डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जीवन में हमेशा प्रतियोगिता में हिस्सा ले। इससे कई प्रकार की सीख मिलती है।










Leave a Reply