Breaking NewsSTATEUTTARAKHAND

बिजली बकायेदारों के लिए UPCL का शानदार ऑफर, मई तक बिल जमा करने पर सरचार्ज होगा माफ

देहरादून. उत्तराखंड के बिजली बकायेदारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड पवार कॉरपोरेशन लिमिटेट ने बिजली बिल के बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने का एक सुनहेरा अवसर दिया है. इस अवसर का फायदा लेकर बिजली बिल के बकायेदार अपना बिल जमा कर भारी छुट का लाभ उठा सकते हैं. उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेट(UPCL) ने राजस्व बढ़ाने के लिए अब कंज्यूमर सरचार्ज (Consumer Surcharge) खत्म करने का फरमान जारी किया है. इस फरमान से राज्य के करीब 6 लाख बिजली उपभोगताओं को बड़ा फायदा होगा. ये वो उपभोगता है जिनका बिजली बिल का बकाया लम्बे समय से चल रहा है.

दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने राज्य के बिजली उपभोगताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम निकली है. इसमे कंज्यूमर अपना बिजली बिल भुगतान बकाया एकमुश्त जमा कर बिल में स्थित सरचार्ज को समाप्त करवा सकता है. आपको बता दें कि अभी तक का ये सरचार्ज करीब 230 करोड़ रूपये है. इसमें जितने भी बिजली कन्जूमर है वो अपना बिल जमा करेंगे तो उनका सरचार्ज सरकार UPCL को वहन करेगी. ये समीम केवल 3 महीने तक लागू होगी.

मई तक उपभोक्ता उठा सकते हैं फायदा

स्कीम तीन महीने यानी की मई महीने तक ही रहेगी जिससे उपभोगताओं को बढ़ा फायदा होगा. आपको बता दें आज भी राज्य में यूपीसीएल ने करीब 9 सौ करोड़ रूपये का राजस्व वसूल करना है. इस राजस्व वसूली के लिए ही यूपीसीएल ने ये स्कीम जारी की है जिसमें करीब 6 लाख उपभोगताओं को बढ़ा फायदा होगा. मामले में डायरेक्टर ऑपरेशन अतुल कुमार का कहना है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से अप्रूव होने के बाद यूपीसीएल ने यह फैसला लिया है. जो भी बिजली कंजूमर है जिसमें घरेलू बिजली उपभोक्ता के साथ 75 किलोवाट तक के बिजली उपभोक्ता है जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया है. वह अब बिजली का बिल जमा करेंगे तो उनका हंड्रेड परसेंट सर्चस माफ किया जाएगा. यह स्कीम मात्र 3 महीने तक रहेगी 18 मई तक रहेगी.


क्या होता है सरचार्ज

दरअसल, किसी भी उपभोगताओं द्वारा बिजली बिल समय पर जमा न करने के 15 दिनों के बाद सरचार्ज लगना शुरू होता है. ये सरचार्ज हर महीने के बिजली बिल के साथ 1.25 प्रतिशत आगे जुड़ता रहता है. इसको अब राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी स्कीम में 3 महीने के लिए समाप्त किया जा रहा है जो कि बिजली कन्जूमर के लिए एक अच्छी स्कीम है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.