ऑक्सर विनर पॉप सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) ने अपने चोरी हुए कुत्तों को उन तक वापस लाने वाले को साड़े 3 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है. दरअसल हॉलीवुड में हुई एक लूट के दौरान लेडी गागा के दो फ्रेंच बुलडॉग (Lady Gaga Bulldogs) चो’री हो गए हैं. इस घ’टना में लेडी गागा के डॉगवॉकर को भी गो’ली लग गई है. ऐसे में अपने कुत्तों को वापस पाने की चाह में लेडी गागा ने 5 लाख डॉलर यानी 3.65 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है.
लेडी गागा के इन कुत्तों का नाम कोजी और गुस्ताव (Koji and Gustav) है. सेलीब्रिटी वेबसाइट टीएमजी के मुताबिक लेडी गागा अपने इन पेट्स से काफी लगाव रखती हैं और अब उन्हें पाना चाहती हैं. वहीं इस घटना में उनका तीसरा कुत्ता एशिया भागने में कामयाब रहा है और पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है. गागा ने एक ईमेल आईडी जारी किया है और जिस किसी को भी इन कुत्तों के बारे में किसी तरह की जानकारी हो, वो KojiandGustav@gmail.com पर उनसे संपर्क कर सकता है.
लेडी गागा इस समय रोम में शूटिंग कर रही हैं. लेडी गागा के पिता जो जर्मनोटा ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि जब से ये अटैक हुआ है, वह अपनी बेटी से लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा, ‘हम इस घटना से बुरी तरह हिले हुए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने हमारे किसी बच्चे को ले लिया हो.’


photo- @Ladygaga/Instagram
इस घ’टना में लेडी गागा के कुत्तों को घूमाने वाले श’ख्स रायन फिशर को भी गोली लगी है. लुटेरों ने रायन पर ह’मला कन इन कुत्तों को चु’रा लिया है. वहीं रायन का अ’स्पताल में इलाज चल रहा है.





Leave a Reply