BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : कटरा ज’हरीली श’राब कांड / 5 लाेगाें की माै’त का जिम्मेवार प्रमाेद दास सीतामढ़ी से धरा’या,अबतक 4 गि’रफ्तार

कटरा के दरगाह मुशहरी टाेला में ज’हरीली श’राब से 5 लाेगाें की माै’त का जिम्मेवार शरा’ब माफिया प्रमाेद दास काे पुलिस टीम ने गुरुवार की रात सीतामढ़ी से गि’रफ्तार कर लिया। वह अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। उसे मुजफ्फरपुर लाने के बाद पुलिस टीम गहन पूछताछ कर रही है। उसने जह’रीली शरा’ब बनाने काे लेकर कई खुलासे किए हैं। मामले में यह चौथी गि’रफ्तारी है।

इससे पहले प्रमोद के ही 3 परिजनों को पुलिस गि’रफ्तार कर चुकी है। प्रमाेद दास ने शरा’ब बनाने के बाद जहां-जहां सप्लाई किया था उन सभी जगहाें पर छापेमा’री चल रही है। हालांकि देर रात तक अन्य जगहाें से शराब मिलने की सूचना नहीं आई है। मुकेश सिंह काे भी पकड़ने के लिए छापेमा’री जारी है। एसएसपी जयंत कांत ने गिर’फ्तारी की पुष्टि की है।

प्रमाेद दास ने हाेमियाेपैथिक दवा के बाेतल में स्प्रिट मंगवाकर श’राब बनवाई थी। जाे जहरीली हाे गई। इसे पीकर दरगाह मुशहरी टाेला में एक ही परिवार के चार लाेगाें की माैत हाे गई थी। जबकि स्प्रिट व श’राब के पुराने धंधेबाज धनाैर निवासी मुकेश सिंह के बेटे की माैत भी इसी जह’रीली शरा’ब से हाे गई थी।

गांव का पंच हाेने के नाते प्रमाेद दास का कटरा थाने पर आना जाना था। तत्कालीन थानेदार सिकंदर कुमार से भी उसके अच्छे संबंध थे। इसी वजह से पहली बार दंपती की माैत के बाद भी प्रमाेद दास गांव में रुका रहा। उसने मृतक के परिवार काे डरा दिया था कि मुंह खाेलने पर अंजाम बुरा हाेगा। कटरा थाने की पुलिस ने विनाेद मांझी की माैत के बाद दर्ज किए गए यूडी केस में प्रमाेद दास काे ही गवाह भी बनाया था।

चाैकीदार के बयान पर दर्ज की गई जहरीली शराब से माैत मामले में थानेदार ने प्रमाेद दास काे नामजद आराेपी भी नहीं बनाया था। लेकिन, जब मृतकाें के परिजनाें काे अलग-अलग करके बात की गई ताे जहरीली शराब प्रमाेद दास द्वारा बनवाए जाने की बात खुल गई। इस तरह बेनकाब हाेने के बाद प्रमाेद दास अंडरग्राउंड हाे गया। वह सीतामढ़ी के पुपरी इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.