बिहार विधानसभा बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही 4: 30 बजे स्थगित हो गई है। अब कल 11 बजे से छठे दिन की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले 2 बजे के बाद फिर से शुरू हुई कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार पर सौतेलेपन का व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा- अटल जी का मान-सम्मान है। हम उन्हें याद करते हैं। मेरी माता ने आंचल फैलाकर बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा उनसे मांगा था। लेकिन, नीतीश कुमार ने उसे कैंसिल करवाया। आंध्रा को सेंट्रल ग्रांट बिहार से बहुत ज्यादा मिला, लेकिन बिहार को नहीं दिए गए। उन्होंने शायराना अंदाज में नीतीश कुमार से कहा- मुझ में हजार खामियां है माफ कीजिए, कभी खुद भी अपना आइना साफ कीजिए।
तू करले हिसाब अपने हिसाब से…
तेजस्वी ने कहा कि प्रति व्यक्ति औसत GDP देश में सबसे कम। बिहार में बिजली सबसे महंगी है। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि 2003 में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट बना, उस समय आप केंद्र में थे। बिहार की जनता सबसे महंगी बिजली खरीद रही। और उनका कंजंप्शन है नहीं। उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं, ताकि सबको पता चले कि किस जाति के कितने लोग हैं। तर्क देते हैं कि उनके हिसाब से उनके लिए बजट बनाया जाएगा। कुल बजट का पिछड़े लोगों के लिए बजट एक परसेंट भी नहीं है। उन्होंने इसके बाद एक शेर भी पढ़ा-तू करले हिसाब अपने हिसाब से, जनता लेगी हिसाब अपने हिसाब से।
लालू जी थे, तब रेल का कारखाना दिया
तेजस्वी ने बजट सत्र में कहा कि लालू जी थे, तब रेल का कारखाना दिया। गरीबों के लिए गरीब रथ दिए गए। आज क्या हो रहा है। उन्होंने सब से पूछा कि आप बताइए, क्या एक भी कोई कारखाना मिला। फिर शायराना अंदाज में बोले-झूठ का बादल एक दिन जरूर छंटेगा।
मुकेश सहनी को रिचार्ज कूपन कहा
तेजस्वी ने कहा कि गजट में बिहार में तालाबों की संख्या 2 लाख 95 हजार थी। राजधानी में 1000 तालाब थे। बिहार में तालाबों की हत्या हो गई। तेजस्वी ने कहा कि मंत्रियों की संख्या BJP में ज़्यादा, लेकिन बजट कम। उन्होंने मुकेश साहनी को कहा कि आप मत बोलिए। आप तो रिचार्ज कूपन हैं। अगली बार आपको पता है कि आप रिचार्ज होंगे कि नहीं?
अब घर पहुंच रही है शराब
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल में 65 घोटाले हुए। 40 हजार करोड़ का घोटाला हुआ। आप उसको रिकवर कैसे कीजिएगा? शराबबंदी पर हमने आपका साथ दिया था, लेकिन क्या हुआ? शराबबंदी करने के बाद उसके पैरेलल मार्केट बन गया है। 200 रुपए की शराब 1500 का बिक रही है। पहले जाकर मिलता था, अब घर पहुंच रही है।


बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते CPI ML के विधायक।
सरकार के आश्वासन के बाद गतिरोध समाप्त हुआ
इससे पहले सदन के पहले सत्र में माले के विधायक बेल में पहुंच गए। सचिवालय इंस्पेक्टर ने महबूब आलम से बदतमीजी की थी, वे उसको बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने भी कहा कि कल जो घटना हुई है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। मेरे आवास पर भी इसी अधिकारी ने बदसलूकी की। विधानसभा अध्यक्ष ने खुद इस पूरे मामले की वीडियो फुटेज देखकर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने का आश्वासन सदस्यों को दिया। विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा कि नवादा में हाथी पागल हो गया है। जल्द नियंत्रित हो, 10लोग हताहत हुए हैं। इस पर मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि कार्रवाई में टीम लगी है। इससे पहले बिहार विधान परिषद पोर्टिको में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। शराब माफिया द्वारा दारोगा की हत्या, गैस के मूल्य में बढ़ोतरी पर नारेबाजी की गई। राजद पार्षद ने सीतामढ़ी मामले में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया। सदन शुरू होते ही विपक्ष के नेता मंत्री मदन सहनी की असंसदीय भाषा का विरोध करने लगे। वे प्रश्नोत्तर से पहले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े थे। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष से सदन चलने देने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह का व्यवहार आगे कभी नहीं होगा। सरकार के आश्वासन के बाद गतिरोध समाप्त हुआ।

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते विपक्षी दल के विधायक।
श्रेयसी और दो विधायकों को पड़ी डांट
पहले सत्र में मंत्री जयंत राज, मंत्री सुमित सिंह और विधायक श्रेयसी सिंह सदन में आपस में बात कर रहे थे। आवाज तेज थी। इस पर अध्यक्ष विजय सिंहा ने उन्हें टोका। अध्यक्ष ने गप करने पर सदस्यों को डांटा। उन्होंने कहा कि सभा में बैठकर गप करना मना है। फिर ये तीनों सदस्य चुप हो कर बैठ गए।



Leave a Reply