संग्रामपुर मुंगेर
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को संग्रामपुर थाना परिसर में वृक्षारोपण सह वृक्ष संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत थाना परिसर में या उसके आसपास जितने भी पहले से लगे वृक्ष है सभी की साफ सफाई, सिंचाई का कार्य किया गया एवं थाना परिसर में नये छायादार, फलदार वृक्ष भी लगाए गए। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताये कि इस कार्यक्रम में थाना के सभी स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हुए। ऐसे कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन, रामखेलावन शर्मा,प्रमोद सिंह रविंद्र पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







Leave a Reply