विवेक ओबेरॉय ने बयां की अपना द’र्द, कहा- ‘मुझे काफी बेरोजगारी, लॉबियों और अ’जीब चीजों का सामना करना पड़ा’
December 2, 20190
बॉलीवुड में अपने करियर के ख’त्म होने से जुड़ी खबरों पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उनके जीवन और करियर को लेकर कई बातें लिखी गईं लेकिन वह स्वभाव से एक योद्धा हैं और उन्हें इससे पार पाना आता है।विवेक ओबेरॉय ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इस मा’मले में कहा, ‘मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा आदमी हूं, जिसके पास उसका करियर खत्म होने को लेकर लिखी गई सबसे अधिक खबरों का विश्व रि’कॉर्ड है।
‘उसका काम हो गया है’, ‘वह अब नहीं चलेगा’, ‘इसके बाद अब उसका करियर खत्म’। मैं बस इन सब पर हंसता हूं क्योंकि मुझे इनसे पार पाना आता है।’एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘मुझे काफी बेरोजगारी, लॉबियों और अजीब चीजों का सामना करना पड़ा। शायद एक दिन में इन सब पर बायोग्राफी लिखूं भी।’ अभिनेता का बॉलीवुड में 15 साल लंबा करियर है लेकिन अभी तक उन्हें कोई बड़ी या खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।
Leave a Reply