Breaking NewsNational

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को बताया राम का वंशज, बोले- हमारे पूर्वज का बन रहा मंदिर

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने खुद को रघुवंशी बताते हुए कहा कि वह भगवान राम के वंशज हैं. उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज का मंदिर अयोध्या में बन रहा है, इसलिए उनका दर्शन करने के लिए आए हैं. नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि यह अभी लंबा चलेगा. हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों से अपील करेंगे की किसी को भी वोट दें, लेकिन बीजेपी को न दें.

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमें आंदोलन से उठने का कोई मौका नहीं मिल रहा. सुप्रीम कोर्ट उठाना चाहे तो उठा दे. सरकार कृषि कानून में संशोधन करे. किसानों पर दर्ज मुक़दमे वापस हो. हम चाह रहे हैं कि बातचीत सही हो. दूध का दूध और पानी का पानी हो. यह आंदोलन अभी लम्बा चलेगा. टूलकिट मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता. हालांकि, उन्होंने लाल किले पर हुई हिंसा को गलत बताया.

‘टूलकिट का मतलब नहीं जनता’ 
विज्ञापनnullनरेश टिकैत कहा हमें तो टूलकिट का मतलब ही नहीं पता. हम तो सीधे-सादे किसान हैं. खेत में काम धंधा कर अपने परिवार को पाल रहे हैं. टूलकिट और लाल किला की जो घटना है वह गलत है. वहां पर हमारा क्या मतलब है. लाल किला पर कौन आदमी था, किसकी फोटो थी? किस पार्टी से उसका संबंध था? इन सबकी जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उसको सजा मिले.

‘अयोध्या में बन रहा हमारे पूर्वजों का मंदिर’ 
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में उनके पूर्वजों का मंदिर बन रहा है. हम भी रघुवंशी परिवार से हैं. रामचंद्र जी के वंशज हैं. हमने भी यही सोचा जो पूर्वजों का सम्मान हो रहा है उनका दर्शन किया जाए. दर्शन कर बहुत ही अच्छा लगा. पहली बार हम अयोध्या आए हैं. जितना प्यार यहां की जनता ने दिया, इस बात से बहुत ही गदगद हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.