Breaking NewsNational

FASTag: टोल प्‍लाजा पर लगा जाम तो नहीं चुकाना होगा टोल! परिवहन मंत्रालय तैयार कर रही प्लान

नई दिल्‍ली. भविष्‍य में टोल प्‍लाजा (toll plaza) में अगर जाम लगता है तो हो सकता है कि आपको टोल न चुकाना पड़े. सड़क परिवहन मंत्रालय (ministry of road transport) इस तरह की योजना तैयार कर रही है, जिससे वाहन चालकों को टोल पर जाम का सामना न करना पड़े. दरअसल फास्‍टैग (Fastag) अनिवार्य होने के बाद भी टोल प्‍लाजा पर जाम लग रहा है और लोगों का समय बर्बाद हो रहा है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए सड़क परिवहन मंत्रालय नई व्‍यवस्‍था लागू करने की तैयारी कर रहा है.

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 15 फरवरी से फास्‍टैग (Fastag) अनिवार्य होने के बाद एनएचएआई के सभी टोल प्‍लाजा की स्‍वयं एनएचएआई मॉनिटरिंग कर रहा है. रोजाना मिल रही रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि वाहनों में फास्‍टैग के इस्‍तेमाल बढ़ने के बाद भी टोल पर जाम लग रहा है. वाहन चालकों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है क‍ि फास्‍टैग के इस्‍तेमाल करने के बाद भी टोल पर जाम में फंसना पड़ रहा है. जबक‍ि फास्‍टैग अनिवार्य करने से पहले एनएचएआई ने कहा था कि‍ फास्‍टैग अनिवार्य होने के बाद लोगों को टोल पर नहीं रुकना पड़ेगा. इस तरह फास्‍टैग लगने के बाद वाहन चालकों का समय बचेगा.

इस स्थितियों में नहीं चुकाना होगा टोल

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार प्रत्‍येक टोल पर एक सीमित दूरी में लाइन बनवाने की तैयारी की जा रही है. जब वाहनों की कतार इस लाइन तक आ जाएंगी, तो टोल ऑपरेटर को सभी टोल गेट खोलना अनिवार्य होगा. इस दौरान टोल पर जितने भी वाहन होंगे, वे बगैर टोल चुकाए निकल जाएंगे. वाहन निकलने के बाद जब टोल प्‍लाजा खाली हो जाए तो दोबारा से टोल वसूला जा सकेगा. टोल पर कितनी दूरी पर लाइन खींची जाए, इस तरह अभी फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि लाइन की लंबाई टोल पर ट्रैफिक फ्लो निर्भर करेगा. मौजूदा समय करीब 752 टोल पर फास्‍टैग अनिवार्य हो गया है. इसमें इसमें 575 के करीब एनएचएआई के हैं और बचे हुए राज्‍यों टोल प्‍लाजा हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.