दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर: जिले के कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में संदिग्ध हालत में 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग करीबी रिश्तेदार थे।5 लोगों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी जयंतकांत मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम भी गांव आई है। पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैंपुलिस ने इस मामले में गांव के चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें से दो शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. पुलिस के पहुंचने से पहले दो शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
मृत’क के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर भी लगाएं कई गंभीर आरोप

इधर मृ’तक परिवार वालों ने स्थानीय प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहां की गांव के ही रामअशिष दास के पुत्र प्रमोद दास देशी चुल्लाई शरा’ब बनाने का काम किया।पूछे जाने पर बताया कि एक लाख रुपये देकर थाने को कंपरमाईज किया गया है। पुलिस इस गांव में नही आएगी। गांव के खेलावन मांझी, गंगा देवी ने बताया कि पहली बार श’राब प्रमोद ने बनाया और इसके पीने से सभी लोगों की मौ’त हो गई है।
“मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. जहरीली शराब पीने से मौत की बात भी सामने आई है. इस बिंदु पर भी हमलोग जांच कर रहे हैं. जांच में जो जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्र’वाई की जाएगी. हमने श:व का पोस्ट’मार्टम कराया है. पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट आएगा तो उसका विश्लेषण करेंगे. उसके बाद यह कहने की स्थिति में होंगे कि इन लोगों की मौ’त की सही वजह क्या है.”- मनोज कुमार पांडेय, एसपी, पूर्वी मुजफ्फरपुर







Leave a Reply