Breaking NewsSTATE

समस्तीपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाबालिगों का पि’स्टल लहराते वीडियो वायरल

SAMASTIPUR : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ नाबालिग लड़कों द्वारा खुलेआम पि’स्टल लहराने का एक वीडियो समस्तीपुर में खूब वाय’रल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोरवा प्रखंड के निकसपुर डढ़िया गांव का है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर खुलेआम नाबालिगों ने पि’स्टल लहराया. वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर पुलिस  जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर का’र्रवाई की जाएगी. 

वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर कुछ लड़के डांस कर रहे है. उसी में से एक लड़के के हाथ मे पिस्टल है. बाद में उसके हाथ से दूसरा लड़का पि’स्टल ले लेता है और खुलेआम लहराता है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है. 

गौरतलब है कि सरस्वती पूजा के पहले हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया था कि पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान हर हालत में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. इसलिए ऐसा करते पाए जाने पर समिति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद भी डीजे पर पिस्टल लहराने का यह वीडियो पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.