BIHARBreaking NewsSTATE

एजुकेशन : मार्च के पहले हफ्ते से खुलेंगे 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, कोरोना के कारण 10 माह से हैं बंद

उच्च और मध्य विद्यालय खुलने के बाद अब मार्च के प्रथम सप्ताह से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की 1 से 5 तक की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूल खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। इसके पहले 8 फरवरी को 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

इससे भी पहले 4 जनवरी से 9 से 12 तक की कक्षाएं, कोचिंग संस्थान और उच्च शिक्षण संस्थाएं खोली जा चुकी है। स्कूल, कॉलेज ओर शिक्षण संस्थानों के खोलने के पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य आपदा समूह की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय होगा। शिक्षा विभाग के सूत्र के अनुसार मार्च से प्राथमिक स्कूल की सभी कक्षाएं चालू हो जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.