BIHARBreaking NewsSTATE

पैक्स चुनाव में बलिया पंचायत से मुन्ना झा, दीदारगंज से टिंकू कुमार शर्मा और दुरमटा से गौतम कुमार ने जीत हासिल की

गौतम कुमार —
मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के चुनाव के मतदान मतगणना प्रखंड कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पुर्ण  संमपन हुआ। विदित हो कि प्रखंड के 4 पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद की गिनती मंगलवार को दुरमट्टा,दिदारगंज, बलिया, पैक्स का चुनाव में  मतगणना के प्रथम दौर में दुरमट्टा पैक्स की मतगणना कराई गई जिसमें गौतम कापरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय यादव को 130 मतों से पराजित किया। जानकारी के अनुसार गौतम कापरी को 398 मत मिला जबकि प्रतिद्वंदी संजय यादव को मात्र  268  वोट प्राप्त हुए । । वही दिदारगंज पैक्स में मतगणना के परिणाम के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों के मुकाबला में चिन्टू कुमार को 715 मत प्राप्त हुआ जबकि दूसरे नंबर पर पोरस कुमार यादव को 615 मत प्राप्त हुए एवं दीपक कुमार को 76 मत मिला इस प्रकार चिन्टू कुमार 100 मत से विजयी घोषित हुए। बलिया पंचायत पैक्स से तीसरी बार भी 270 वोट लाके अपने विपक्ष को पछाड़ दिए सेराचुनाव जीते मिथिलेश झा उर्फ मुन्ना बाबा।वही बढ़ौनियां पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सज्जन कुमार सिंह निर्विरोध चुने गये। मतगणना के क्रम में सभी अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम प्रकाश,सिंचाई प्रमंडल जाता के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार अग्रवाल,सीओ स्नेहा सत्यम के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रकाश ने बताया कि
शेष कार्यकारिणी सदस्यों का प्रमाण पत्र दूसरे दिन वितरित करने की बात कही गई।मतगणना में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार एएस आई मुनेश्वर पासवान , एएसआई मोहम्मद असलम, मुस्तेदी से तैनात थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.