BIHARBreaking NewsSTATE

सरस्वती पूजा : सरस्वती पूजा में अ’श्लील गाने व डीजे पर रहेगा प्रतिबं’ध, नहीं होगी डीजे की बुकिंग

सरस्वती पूजा में अ’श्लील गाने व डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस स’ख्त का’र्रवाई करेगी। सिंहवाड़ा थाना परिसर में डीजे संचालकों के साथ बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान डीजे की बुकिंग नहीं की जाएगी। बैठक में पूजनोत्सव स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक का रूटचार्ट तैयार कर समितियों को पुलिस को सौंपने की बात भी कही गई। ताकि सुरक्षा की पु’ख्ता व्यवस्था की जा सके। अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बैठक में शामिल विभिन्न डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबं’ध रहेगा। अगर कहीं से भी डीजे या अ’श्लील गाना बजाने की सूचना मिलती है तो डीजे मालिक पर का’र्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह पूजनोत्सव विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इसलिए इसमें अश्लीलता का कहीं भी कोई स्थान नहीं। सभी डीजे संचालक व पूजा समिति के कार्यकर्ता इस बात का ख्याल रखे कि पूजनोत्सव से किसी अन्य को कोई परेशानी न हो। पूजा के दौरान अश्लील गीत बजाने वालों के साथ पुलिस स’ख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार भाईचारा व सौहार्द का सं’देश देते हैं। उन्होंने पूजनोत्सव को नि’ष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की । थानाध्यक्ष ने कहा कि इस शांति के मौके पर शांति भंग करने वाले, शरा’रती तत्वों व मनचलों पर पुलिस की क’ड़ी नजर रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.