BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर किया सीधा हम’ला तो जीतनराम मांझी को लगी ‘मिर्ची’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में दागी मंत्रियों व कोरोना टेस्टिंग में सामने आ रहे घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है. इस पर जेडीयू नेताओं के पलटवार भी आ रहे हैं. लेकिन सबसे कड़ी प्रतिक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने दी है. उन्होंने लालू स्टाइल में हमला किया है और गंवई अंदाज में ट्वीट कर तेजस्वी को घेरा है. उन्होंने तेजस्वी यादव को चलनी बताया है.

हम के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को तेजस्वी के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘हई देखा हो, जेकर पूरा ख़ानदान पर हर तरह के केस चल रहा है, उहो सब सवाल उठा रहा है कि बिहार के मंत्री सब पर मुक़दमा दर्ज है. हमनी सब के गांव में कहावत है ना… चलनी दूसे सूप के, जेहमे खुदे बहत्तर छेद, अप्पन टेटन देखे न, दूसर के फुंसी निहारे’

बता दें कि आज ही तेजस्वी यादव ने उन्होंने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया और कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि प्रदेश के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 30 में से 18 मंत्रियों के खिलाफ ह’त्या, लू’ट, डकै’ती, भ्र’ष्टाचार, यौन शो’षण, आ’र्म्स एक्ट, चो’री, जा’लसाजी, धो’खाधड़ी, अवैध हथि’यार रखने जैसे गंभीर आप’राधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले अज्ञानी अनभिज्ञ मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?

तेजस्वी यादव यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा है कि हम जमीनी लोग है. जनता से सीधा फ़ीडबैक लेते हैं, इसलिए महीनों पूर्व कोरोना घोटाले का अंदेशा होने पर जांच की मांग रखी थी. CM ने सदन में आश्वस्त भी किया, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनाई, क्योंकि चुनाव पूर्व अरबों का बंदरबांट करना था. CM सदन में भी झूठ बोलने से नहीं कतराते? सदन को गुमराह किया?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.