BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप अपनी पार्टी के ही नेता पर खूब बरसे, कहा- लालू यादव को जगदानंद सिंह ने किया है बीमा’र

आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. खासकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जिस तरह से आज मीडिया के सामने पार्टी के वरीय नेता जगदानंद सिंह पर बरसे हैं, उससे ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खि’लाफ खोला मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि आज लालू यादव की जो भी हालत है, वह जगदानंद सिंह के कारण है.

तेजप्रताप यादव आज आरजेडी कार्यालय में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह जैसे नेताओं की वजह से ही आज लालू यादव बीमा’र हैं और उनकी यह हालत बनी हुई है. वे पार्टी को ब’र्बाद करने का काम कर रहे हैं. ता’नाशाही कर रहे हैं. उनसे मिलने के लिए आरजेडी विधायक को अप्वाइंटमेंट लेटर दिया जाता है. इसके बाद भी वे नहीं मिलते हैं. उन्होंने कहा कि हम भी एक घंटा से कार्यालय में हैं, लेकिन वे हमसे भी नहीं मिले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.