BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

Bihar में फिर उठा कानून-व्यवस्था पर सवाल, BJP MLA को मिली जान से मा’रने की धम’की

Madhubani: मधुबनी (Madhubani Crime News) के खजौली से बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद को जान से मा’रने की ध’मकी मिली है. साथ ही, विधायक से रंगदारी भी मांगी है. जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद (Arun Shankar Prasad) को मोबाइल नंबर 9779731496  से फोन करके धम’की दी गई है. इसको लेकर बीजेपी विधायक ने बासोपट्टी थाने में मा’मला दर्ज कराया है.

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में ट्रूकॉलर (Truecaller) में पता चला है कि फोन प्रदीप राय नाम के व्यक्ति के नंबर से आया है. पुलिस ने एफआईआर में प्रदीप राय को नामजद किया है. इधर, विधायक ने कहा कि शाम को मोबाइल पर पहले रंगदारी की मांग की गई और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया गया.

बीजेपी विधायक ने कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें भद्दी भद्दी गाली भी दी है. विधायक ने एसपी मधुबनी और एएसपी जयनगर को मामले की जानकारी दी है. पुलिस अधिकारियों ने मामले कि शीघ्र उद्भेदन का आश्वासन दिया है. बता दें कि बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.

विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का बु’रा हाल है और अपराधी बेखौफ होकर घ’टनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, आम जनता के साथ जनप्रतिनिधियों को भी मिल रही इस तरह की ध’मकी ने एक बार फिर विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका दे दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.