Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

कंगना रनौत को शूटिंग रोकने की मिली धमकी तो ट्वीट कर बोलीं- ये कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी

मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) की ‘पंगा गर्ल’ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. ट्वीट (Tweet) कर वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. कंगना की बातें कुछ लोगों को पसंद आती हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो उनकी राय को बिल्कुल पसंद नहीं करते. हाल ही में कंगना रनौत को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले के कांग्रेस नेता ने ये कहते हुए धमकी दे डाली कि अगर कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म धाकड़ (Dhaakad) की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी.

कांग्रेस द्वारा उन्हें फिल्म की शूटिंग करने से रोकने की खबर सामने आने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस खबर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मुझे नेतागिरी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी.’

कंगना रनौत ट्वीट्स कर लगातार सोशल मीडिया पर दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को लेकर तंज कसती रही हैं. पंजाबी एक्टर्स और सिंगर्स से इस मामले पर पंगा लेने के बाद जब इंटरनेशनल स्टार रिहाना, पोर्न स्टार मिया खलीफा और एनवार्यमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के हक में ट्वीट्स के बाद कंगना ने किसानों को आतंकवादी बताया था.

कंगना ने किसान आंदोलन का विरोध करते हुए कई ट्वीट्स किए हैं, जिनके जरिए कंगना ये भी कह चुकी हैं कि किसान बिल के बारे में गलत सूचना फैलाई जा रही है. ऐसा करने वाले देश में आतंक पैदा करने का काम कर रहे हैं. वहीं, अपने ट्वीट्स में कंगना कई सेलिब्रिटीज पर निशाना साधती हुई भी नजर आई हैं.


वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद भोपाल में राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को धमकाए जाने के मामले में मैंने बैतूल एसपी से चर्चा की है. मप्र में कानून का राज है. बेटी कंगना को किसी से डरने की जरूरत नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.