Breaking NewsNational

अगरतल्ला राजधानी अब तेजस एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, यूपी, बिहार व बंगाल के यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे की ओर से वर्तमान समय में चलाई जा रही अगरतल्ला राजधानी स्पेशल ट्रेन को तेजस एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला लिया गया है। वर्तमान समय में चलाई जा रही गाड़ी संख्या 02502/02501 अगरतला आनंद विहार(ट) अगरतल्ला राजधानी स्पेशल को नए तेजस रेक के साथ चलाने की घोषणा हुई है।

इस ट्रेन को तेजस के रूप में चलाने से यात्रियों का सफर आसान होगा। जानकारी के अनुसार देश में चलाई जा रही तेजस व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वालों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर 25 लाख तथा सामान चोरी होने पर 1 लाख तक के मुआवजे का प्रावधान है। साथ ही इस ट्रेन की खासियत होगी कि कोच के दरवाजे मेट्रो की तर्ज पर स्वचालित ढंग से खुलेंगे व बंद होंगे। वहीं, ट्रेन के एक घंटे तक विलंब से चलने पर 100 रुपए तथा दो घंटे से अधिक विलंब होने पर यात्री को 250 रुपये दिए जा सकते हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से इस सबंध में अब तक आधिकारिक घोषणा बाकी है। पूर्व मध्य रेल ने फिलहाल अगरतल्ला राजधानी को तेजस के रेक से चलाने के संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी है। इस ट्रेन के तेजस के रूप में बदलने से कटिहार, बरौनी व पाटलिपुत्र जंक्शन समेत पश्चिम बंगाल व यूपी के स्टेशनों से आने-जाने वालों को फायदा मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार तेजस का समय अगरतल्ला राजधानी के पहले के समय से और वाणिज्यिक ठहराव तथा परिचालन के दिन के साथ चलाया जाएगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक की ओर से प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार तेजस ट्रेन 15 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को अगरतला आनंद विहार (ट) अगरतल्ला तेजस एक्सप्रेस स्पेशल के रूप में चलेगी। वहीं, आनंद विहार से यह ट्रेन 17 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। तेजस एक्सप्रेस स्पेशल में दो पावर कार, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित एक बोगी, एसी 2 टियर की तीन बोगियां, एसी 3 टियर की 11 बोगियां और पैंटी कार की एक बोगी होगी। ट्रेन में कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

हमसफर के समय में बदलाव
पूर्व मध्य रेल ने एक सूचना जारी कर कहा है कि पटना से बानसवाडि पटना हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन समय में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन (02353) कृष्णराजपुरू स्टेशन पर संशोधित समय शाम चार बजकर 24 मिनट पर पहुंचेगी, पहले इसका समय चार बजकर आठ मिनट था। वहीं, यह ट्रेन (02354) का संशोधित समय दोपहर दो बजकर तीन मिनट की जगह छह मिनट बाद दो बजकर नौ मिनट होगा। वहीं, रेलवे ने पूर्व में प्रकाशित अधिसूचना में स्टेशन का नाम वंशवाड़ी बताया था, जिसे भूल सुधार करते हुए बानसवाडि किया गया है। यह ट्रेन पटना से खुलेगी।ऐप पर पढ़ें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.