BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

नाबालिग लड़की का अप’हरण के बाद रे’प, फिर ह’त्या, आ’रोपी के घर के पास तालाब में मिली ला’श

बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद रे’प और फिर ह’त्या किए जाने का मामला सामने आया है। माम’ला कटहरा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़की का शव आरोपी के घर के पास एक पोखर से बरामद किया गया है। परिजनों का आ’रोप है कि आरो”पियों ने पहले उनकी लड़की को अगवा किया, फिर दु’ष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबा’कर ह’त्या कर दी।

दरअसल कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की बीते शनिबार की देर रात में घर से गायब हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने कटहरा थाना में अ’पहरण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घट’ना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। आरो’पियों की गि’रफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमा’र कर रही है।

आरो’पियों के घर के पास तालाब से बरामद हुआ नाबालिग का श’व

गुरुवार की सुबह आ’रोपियों के घर के पास तालाब में नाबालिग लड़की का शव तैरता हुआ लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और श’व को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बीते शनिवार को नाबालिग को किया गया था अगवा
बहरहाल परिजनों का कहना है कि बीते शनिवार रात को ही लड़की को अगवा कर लिया गया और 5 दिन बाद पोखर से शव बरामद किया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी गई थी और इसी के तहत लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया।

आरोपियों की गि’रफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपियों के फरार हो जाने के कारण अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं जेडीयू नेता डॉक्टर आसमां परवीन ने मृतक के परिजन को ढाढस बंधाया और कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए हम जिला प्रशासन पर दबाव डालेंगे और सरकार से भी कहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.