पीएम मोदी (PM Modi) ने पिछले साल आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया, जिसके बाद कई भारतीय डेवलपर्स ने कई मेड इन इंडिया ऐप (made in india) लॉन्च किए हैं. इसी तरह का एक भारतीय ऐप है ‘Koo’ जो Twitter का भारतीय विकल्प है. कई भारतीय मंत्रियों और सेलिब्रिटीज ने इस भारतीय ऐप को डाउनलोड करके साइन अप कर लिया है. केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और रेल मंत्री पीयूष गोयल जैसे अहम लोग भी Koo क्लब में आ चुके हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि Koo के बारे में हर ज़रूरी जानकारी…
Koo, Twitter का भारतीय विकल्प है. इस भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट का विकास मार्च 2020 में अप्रम्या राधाकृष्णा (Aprameya Radhakrishna) और मयंक बिदावत्क (Mayank Bidawatka) ने किया. ये काफी हद तक Twitter की तरह ही एक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है.
11 भाषाओं में है ये ऐप
इस ऐप को सरकार द्वारा अगस्त 2020 में दिए गए AatmaNirbhar App Innovation Challenge के तहत बनाया गया है. ये ऐप हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया और असमी भाषा को सपोर्ट करता है. यूज़र कू ऐप के जरिए फोटो, ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट शेयर कर सकते हैं.
ट्विटर की तरह ही कू भी अपने यूज़र्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए चैट करने की सुविधा देता है. इतना ही नहीं यूज़र्स इस इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें Koo?
अगर आप भी इस मेड इन इंडिया ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कू (koo) ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसको आईफोन और एंड्रायड डिवाइस दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है. एंड्रॉयड यूज़र ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS यूज़र इसे ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर इसकी एवरेज रेटिंग 4.7 स्टार की है. वहीं iOS ऐप पर इसकी रेटिंग 4.1 की है.
एंड्राइड पर इस ऐप को अभी तक 49,400 से ज्यादा रिव्यू मिल चुके हैं. अब तक इसे दस लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.






Leave a Reply