लखनऊ. उत्तर प्रदेश के महोबा से चौंका देने वाली खबर आ रही है, जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने सर्दी से बचने के लिए नोटों से आ’ग ज’लाई. उसका कहना है कि उसे ठंड लग रही थी और ऐसे में उसके पास जो था उसे ही जलाकर उसने ठंड से छुटकारा पाया. वैसे भी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में ठंड भी काफी बढ़ गई है.
यह मामला है यूपी के महोबा शहर में स्थित पुरानी सब्जी मंडी परिसर के बाहर की. यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने ठंड से बचाव के लिए 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां ही जला दीं. इस घटना के बाद यहां लोगों में इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है.
दरअसल महोबा इलाका बुंदेलखंड में इलाके में पड़ता है, जहां बड़े पैमाने पर गरीबी है और ऐसे में अगर कोई ठंड से बचने के लिए 500-500 रुपये के नोटों को जलाए, तो इसकी चर्चा होना लाजिमी है. न्यूज वेबसाइट आज तक के मुताबिक यह मामला उस वक्त सामने आया जब सब्जी मंडी के आसपास के सफाई कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को कूड़े के ढेर में लगाते देखा. इसी कूड़े में लाखों रुपये, एक-दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के गहने भी थे… जिसे उसने आग के हवाले कर दिया.
दिलचस्प बात यह है कि कीमती सामानों में आग लगाने के बाद वह जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंस रहा था. इसी दौरान वह यह भी कहते सुना गया कि उसे ठंड लग रही थी ऐसे में उसे जो मिला उसको जलाकर उसने सर्दी से निजात पा ली. घट’ना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सभी लोग इस बात से हैरान हैं कि इस व्यक्ति के पास इतने रुपये आए कहां से. पुलिस भी फिलहाल कुछ बोलने से इनकार कर रही है.






Leave a Reply