अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निध’न हो गया है. उनकी उम्र 58 साल थी. हार्ट अटै’क की वजह से उनकी मौ’त हुई है. आज राजीव कपूर को चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अ’टैक आया. उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य जल्दबाजी में इनलैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृ’त घो’षित कर दिया.
राजीव कपूर ने करीब एक बजे राजीव कपूर ने आखिरी सांस ली.
अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैं’सर से मौ’त हो गई थी. अभी परिवार उस दु’ख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है.
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है.
राजीव कपूर एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे. उन्होंने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था. ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे. इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए.
राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है. प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था.


बॉलीवुड में शो’क की ल’हर
ये खबर सुनते ही बॉलीवुड में शो’क की ल’हर है. तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निध’न पर दु’ख जताया है.




Leave a Reply