मुंबईः बॉलीवुड (bollywood) अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवाने के साथ-साथ एक अच्छे रहम दिल इंसान के तौर पर भी सामने आए हैं. उनकी ये खासियत कोविड 19 महामारी के दौर में लॉकडाउन के दौरान देखने को मिली. लॉकडाउन के समय सोनू सूद (Sonu Sood) की तरफ से शुरू हुआ मदद करने का सिलसिला आज भी जारी है. हालात ये है कि सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोग मदद मांगते हैं और वो भी हर संभव मदद करते हैं.
लेकिन ताजा मामला ऐसा है कि किसी की भी हंसी छूट जाएगी. दरअसल, एक शख्स ने सोनू सूद से अजीबोगरीब मांग की है. खास बात ये है कि सोनू ने भी उसकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है. बासु गुप्ता नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद से कहा, ‘सर हमारे गांव में एक लंगूर के आतंक से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. अत: आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गांव से दूर जंगल में भिजवा दीजिए.’
सोनू से इस ट्वीट को रिट्वीट कर बड़े ही प्यारे अंदाज में पोस्ट किया है. सोनू लिखते है ‘ अब बस बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त. पता भेज यह भी करके देख लेते हैं.’ इस ट्वीट पर 16 हजार से ज्यादा लोगों का लाइक मिल चुका है. लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों की मदद कर लाइम लाइट में आए सोनू सूद की छवि एक एक्टर से अधिक एक मसीहा के तौर पर हो गई है.


उन्होंने लॉकडाउन के दौरान परेशान लोगों को घर पहुंचाने, उनकी बीमारी में इलाज से लेकर लगातार खाना खिलाने का काम किया है. सोनू सूद आंध्रप्रदेश के दूर दराज गांव में एक गरीब किसान को ट्रैक्टर भेजना हो या अनाथ बच्चों को सहारा देना या फिर किसी गरीब महिला को घर बनाकर देना जैसे काम कर लोगों का दिल जीत चुके हैं. इतना ही नहीं देश के बाहर विदेश में फंसे भारतीयों को भी घर वापस लाने में मदद कर चुके हैं.
इसके अलावा सोनू ने जनता में एक विश्वास पैदा किया है कि अगर सोनू सूद से मदद मांगी जाए तो वह पूरी होती है. इसी कड़ी में एक शख्स ने गांव के लोगों का फोटो लगा एक अखबार की क्लिप के साथ सोनू सूद से लंगूर पकड़ उनकी रक्षा करने की मांग कर डाली. वर्कफ्रंट पर सोनू सूद ‘किसान’ फिल्म में लीड रोल करने जा रहे हैं. राज शांडिल्य प्रोड्यूसर हैं और ई निवास इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. हांलाकि अभी इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है.





Leave a Reply