Breaking NewsDELHI

15 साल पुराना आ’तंकी ह’मला याद कर भा’वुक हुए गुलाम नबी आजाद, कहा- बस यही दुआ खत्म हो जाए आ’तंकवाद

  • आजाद ने कहा- आजाद ने कहा कि बदलेगा न मेरे बाद मौजू-ए-गुफ्तगू,
    मैं जा हूंगा, मगरररर तेरी महफिलों में रहूंगा.
  • 12:52 (IST)कश्मीरी पंडितों और अपने 41 साल के संसदीय जीवन को याद कर गुलाम नबी आजाद ने कहा- गुजर गया वो जो छोटा सा इक फसाना था,
    फूल थे, चमन था, आशियाना था,
    न पूछ उजड़े नशेमन की दास्तां,
    न पूछ थे चार दिन के मगर नाम आशियाना तो था 
  • 12:50 (IST)15 साल पुराना एक आतंकी हमला याद कर गुलाम नबी आजाद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मेरी दुआ है कि यह आतंकवाद खत्म हो जाए.
  • 12:44 (IST)आजाद ने कहा कि मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हूं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गया. जब मैं पाकिस्तान में परिस्थितियों के बारे में पढ़ता हूं, तो मुझे एक हिंदुस्तानी मुस्लिम होने पर गर्व महसूस होता है.
  • 12:39 (IST)आजाद ने कहा कि इंदिरा जी मुझे और फोतेदार को बताती रहती थीं कि अटल जी से संपर्क रहा करो.
  • 12:38 (IST)आजाद ने कहा कि मैं संजय गांधी और इंदिरा गांधी का आभार हूं. मैंने पांच-पांच अध्यक्षों के साथ काम करने को मौका मिला.
  • 12:34 (IST)राज्यसभा में रिटायरमेंट के दिन गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुझे हिन्दुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व होता है.
  • 11:44 (IST)आजाद के साथ ही भाजपा के शमशेर सिंह मन्हास, और पीडीपी के मीर मोहम्मद फ़ैयाज तथा नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. आजाद और नजीर अहमद का कार्यकाल 15 फरवरी को और मन्हास तथा मीर फयाज का कार्यकाल 10 फरवरी को पूरा हो रहा है.
  • 10:58 (IST)पीएम ने कहा कि मैं अपने अनुभवों और स्थितियों के आधार पर गुलाम नबी आजाद जी का सम्मान करता हूं. मुझे यकीन है कि उनकी दया, शांति और राष्ट्र के लिए प्रदर्शन करने का अभियान उन्हें हमेशा चलता रहेगा.
  • 10:57 (IST)प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे चिंता इस बात की है कि गुलाम नबी जी के बाद जो भी इस पद को संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत पड़ेगी. क्योंकि गुलाम नबी जी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे.
  • 10:57 (IST)पीएम ने कहा कि श्रीमान गुलाम नबी आजाद जी, श्रीमान शमशेर सिंह जी, मीर मोहम्मद फैयाज जी, नादिर अहमद जी मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए, आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान का धन्यवाद करता हूं.
  • 10:57 (IST)पीएम ने कहा कि गुलाम नबी जी जब मुख्यमंत्री थे, तो मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था. हमारी बहुत गहरी निकटता रही. एक बार गुजरात के कुछ यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, 8 लोग उसमें मारे गए. सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया. उनके आंसू रुक नहीं रहे थे.
  • 10:56 (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में सांसदों की विदाई के मौके पर संबोधित किया. 
  • 10:33 (IST)सभापति ने कहा कि ममादू तंदजा को नाइजर का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है. उन्होंने अपने देश में समाज के विभिन्न तबकों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए. उनके कार्यकाल में ही भारत और नाइजर के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए. सदन ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा.
  • 10:33 (IST)नायडू ने लाठर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका पिछले दिनों 88 साल की उम्र में निधन हो गया. हरियाणा के करनाल में पैदा हुए लाठर पेशे से वकील थे और उन्होंने उच्च सदन में हरियाणा का अप्रैल 1988 से अप्रैल 1994 तक प्रतिनिधित्व किया था.लाठर छठी लोकसभा के लिए भी चुने गए थे. नायडू ने कहा कि माली के पूर्व राष्ट्रपति अमदौ तुमानी टूर के कार्यकाल में ही भारत और माली के संबंध मधुर हुए.
  • 10:32 (IST)राज्यसभा ने मंगलवार को अपने पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह लाठर, माली के पूर्व राष्ट्रपति अमदौ तुमानी टूर, नाइजर के पूर्व राष्ट्रपति ममादू तंदजा और इस्ताविनी साम्राज्य के पूर्व प्रधानमंत्री अंब्रोस माडवुलो डलामिनी को श्रद्धांजलि दी. सुबह, उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने लाठर, तुमानी टूर, ममादू तंदजा और अंब्रोस डलामिनी का पिछले दिनों निधन हो जाने का जिक्र किया.
  • 10:31 (IST)केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किले में हुई घटना के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की.
  • 10:30 (IST)गृह मंत्री अमित शाह 11.30 बजे राज्यसभा में चमोली हादसे पर बोलेंगे.

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड आपदा पर राज्यसभा में एक बयान देंगे. रविवार की सुबह नंदादेवी ग्लेशियर के फ’टने से इस क्षेत्र में बाढ़ आ गई, जिससे जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा और कई लोग लापता हो गए. उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, अभी भी 197 लोग लापता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और शाह ने उत्तराखंड के सांसदों के साथ बातचीत की, आपदा पर राहत के प्रयासों पर चर्चा की.

वहीं  केन्द्र के नए कृषि कानूनों के वि’रोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरा’न लाल किले में हुई घटना के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.