BIHARBreaking NewsSTATE

BSP से आने वाले विधायक को नीतीश ने मंत्री बनाया, कई गंभीर मामलों के आरोपी हैं मो. जमा खान

PATNA :  नीतीश कैबिनेट में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है उनमें बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आने वाले मोहम्मद जमा खान को जेडीयू ने अपने कोटे से मंत्री बनाया है. मोहम्मद जमा  खान चैनपुर विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं और जेडीयू के नजदीक आने के बाद यह संकेत मिल गए थे कि वह मंत्री पद के ऑफर के साथ जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लेंगे.

हालांकि मोहम्मद जमा खान को लेकर जो जानकारी सामने आई है वह चौंकाने वाली है.  कैबिनेट में दागियों के शामिल होने पर नीतीश कुमार खुद बेहद गंभीर रहे हैं. कैबिनेट में स्वच्छ छवि वाले चेहरों को ही शामिल करने की परंपरा उन्होंने बरकरार रखी है, लेकिन मोहम्मद जमा खान के ऊपर कई अप’राधिक मामले दर्ज हैं. कई मामलों में कोर्ट ने उनके खिलाफ संज्ञान में ले रखा है. खुद विधानसभा चुनाव में जमा खान की तरफ से जो शपथ पत्र दिया गया है उसके मुताबिक उनके खि’लाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 307 के तहत मामले दर्ज हैं. हत्या की कोशिश जैसा 307 का गंभीर मुकदमा उनके ऊपर है और साथ ही साथ आर्म्स एक्ट के मामले में उनके खि’लाफ संज्ञान भी लिया जा चुका है. जमा खान खुद अपनी एफिडेविट में इसकी चर्चा की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.