BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार कैबिनेट विस्तार- एक साथ जानें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों चेहरों का प्रोफाइल

पटना. बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet Expansion) का कुछ ही देर में विस्तार होना है. नई सरकार के गठन के 84 दिनों के लंबे अंतराल के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल (Nitish Government)  में इस बार जहां अधिकांश नए और युवा चेहरों को जगह मिली है तो वहीं कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो मंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं. बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिमंडल में पहली बार शाहनवाज हुसैन (Shahnawaj Hussain) जैसे दिग्गज नेता को शामिल किया गया है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू ने भी अपने परंपरागत वोट बैंक को साधते हुए मुस्लिम समेत अन्य तबके से ताल्लुकात रखने वाले चेहरों को जगह दी है.

शाहनवाज हुसैन

हाल ही में BJP ने विधान परिषद भेजा है. बिहार में BJP का मुस्लिम चेहरा हैं. 1999, 2006 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते. सीमांचल और कोसी इलाके में अच्छी पकड़. केन्द्र की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे

आलोक रंजन झा

सहरसा से BJP विधायक. पहली बार कैबिनेट में शामिल. लवली आनंद को हराकर जीते चुनाव. 45 साल के हैं आलोक रंजन झा. कोसी के इलाके में अच्छी पकड़


प्रमोद कुमार

मोतिहारी से BJP विधायक. 2005 से लगातार विधायक हैं. पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री रह चुके हैं. 58 साल के प्रमोद कुमार की क्षेत्र में पकड़ है. संगठन से लगातार जुड़े रहे हैं

सुनील कुमार

गोपालगंज के भोरे से JDU विधायक. IPS अधिकारी रह चुके हैं सुनील कुमार. 2020 में 500 वोटों से जीते विधानसभा चुनाव. दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की. बड़े भाई अनिल कुमार भी रहे हैं विधायक

लेसी सिंह

धमदाहा से JDU विधायक. पांच बार जीत चुकी हैं चुनाव. पहली बार 2000 में चुनी गईं विधायक. फरवरी 2005 में जीतीं, अक्टूबर में हारीं. 2010, 2015 और 2020 में जीतीं

नारायण प्रसाद

नौतन से बीजेपी विधायक हैं. 62 साल के नारायण प्रसाद मैट्रिक पास हैं. अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं. 2015 में भी जीते थे चुनाव

मदन सहनी

दरभंगा के बहादुरपुर से विधायक. 2015 में गौराबराम से जीते थे. स्नातक हैं 53 साल के मदन सहनी. खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं. CM नीतीश के करीबी माने जाते हैं

संजय झा

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं. पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री थे. CM नीतीश के करीबी माने जाते हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव. JDU का सबसे बड़ा ब्राह्मण चेहरा

श्रवण कुमार

नालंदा से विधायक हैं. सात बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. 1995 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव. CM नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.