BIHARBreaking NewsSTATE

कैबिनेट विस्तार से पहले BJP में बगावत, MLA ने बताया सवर्ण विरोधी मंत्रिमंडल

पटना. बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) शपथ ग्रहण लेने से पहले ही विवादों में घिरता दिख रहा है. इस विवाद की वजह बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (BJP MLA Gyanendra Singh Gyanu) की बगावत है. बाढ़ से बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपनी ही पार्टी यानी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्टी के नेताओं पर संगीन आरोप लगाये हैं और कहा है कि पार्टी को कुछ नेताओं ने अपने पॉकेट की पार्टी बना दी है. उन्होंने कहा कि इस मंत्रिमंडल में न तो क्षेत्रीय और न ही सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है. ज्ञानू अपनी ही पार्टी के वरीय नेताओं से इस कदर नाराज थे कि उन्होंने इस मंत्रिमंडल विस्तार को सवर्ण विरोधी तक करार दे दिया. उन्होंने कहा कि इस मंत्रिमंडल में कुछ नेताओं के पिट्ठू को मंत्री बनाया गया है, जबकि अन्य लोगों की अनदेखी की गई है.

बाढ़ से बीजेपी के विधायक ने कहा कि पार्टी में भारी तादाद में लॉबिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में डिप्टी सीएम का कुर्सी ऐसे नेता को दिया गया है, जिसे कुछ पता नहीं है. राजपूत बिरादरी से आने वाले ज्ञानू ने कहा कि कुछ लोगों ने बीजेपी को महज यादव और बनिया की पार्टी बना दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी में कई विधायक इस मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज हैं और हम लोग इस पर बात करके आगे से फैसला लेंगे.मालूम हो कि बिहार में नई सरकार के गठन के 84 दिन बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई पुराने चेहरों को मंत्री का पद नहीं मिला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.