BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : नेहरू स्टेडियम में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

नेहरू स्टेडियम में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

दिनांक 07.02.2021, रविवार को नेहरू क्रिकेट स्टेडियम, सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय, पटना की टीम GM Heroes और क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर की टीम RM Blasters के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री नित्यानन्द बेहेरा, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पटना अंचल द्वारा किया गया. इसके पश्चात दोनों टीम्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि दोनों टीम अपना बेहतर प्रदर्शन करें और खेलभावना के साथ मैच खेलें.

टॉस जीतकर GM Heroes ने बल्लेबाजी का फैसला लिया GM Heroes द्वारा बनाए गए 145 रनों का पीछा करते हुए RM Blasters की टीम 28 रन से हार गयी. मैन ऑफ द मैच अंचल कार्यालय, पटना के प्रशांत कुमार रहे.

मैच समाप्ति के बाद, श्री नित्यानन्द बेहरा (अंचल प्रमुख) पटना अंचल, श्री संजीव चौधरी(उप अंचल प्रमुख), पटना अंचल, श्री सुरेश चिदंबरम (उप महाप्रबंधक नेटवर्क-2), पटना अंचल, श्री बणिब्रता बिशवाश (क्षेत्रीय प्रमुख), मुजफ्फरपुर क्षेत्र , श्री शीव शंकर सिंह, (क्षेत्रीय प्रमुख) मुजफ्फरपुर – II क्षेत्र, श्री सुभाष चंद्रा (उप क्षेत्रीय प्रबंधक), पटना श्री चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा (उप क्षेत्रीय प्रबंधक) मुजफ्फरपुर क्षेत्र , श्री महेश दास (उप क्षेत्रीय प्रबंधक) मुजफ्फरपुर – II क्षेत्र, ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया. इस दौरान अंचल कार्यालय पटना, क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर एवं मुजफ्फरपुर क्षेत्र के विभिन्न शाखाओ के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.
भवदीय,

(प्रतीक चतुर्वेदी)
वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.