मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कोविड टीकाकरण का दूसरा दौर शनिवार को शुरू हो गया है। इस दौरान सभी जिलों के डीएम व पुलिस अधीक्षक ने टीका लगवाया। पुलिस लाइन व जीएनएम में बनाए गये टीका केंद्र पर कई कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइनरों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।


Photo- सदर अस्पताल में दूसरे फेज का कोविड का वैक्सीन लेते नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने लिया आज दूसरे चरण का लिया टीका
जिले में कोरोना वैक्सिनेशन का दूसरा चरण आज से शुरू, सदर अस्पताल में जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार, एसडीओ पश्चिमी अनिल कुमार दास, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रे ने लगवाया पहला टीका। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सहकर्मियों से अपील किया कि यह कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है इस लिए कोरोना टीका अवश्य ले ताकि कोरोना से लड़ा जा सके.इसके साथ ही सदर अस्पताल में नगर निगम के अन्य कर्मी ने भी बढ़ चढ़ कर कोरोना का टीका लिया.वही दूसरी तरफ फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल पुलिस कर्मियों ने भी आज कोरोना के वैक्सीन लेने की शुरुआत की.इसको लेकर के स्थानीय पुलिस लाइन अस्पताल में पुलिस कर्मियों को कोरोना के वैक्सीन देने का तमाम प्रबंध किया गया था। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला पुलिस कर्मी में भी कोरोना का वैक्सीन लिया और इसको बिल्कुल सुरक्षित बताया साथ ही अपील किया कि कोरोना के लड़ाई में वैक्सीन एक कारगर उपाय है इसलिए तमाम सहकर्मी और अन्य साथी कोरोना का वैक्सीन अवश्य ले।
समस्तीपुर में डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक पदाधिकारी ने लिया कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हो गया। इसके लिए पहले दिन एकमात्र सेंटर सदर अस्पताल में ही टीकाकरण शुरू हुआ। जिलाधिकारी शशांक शेखर, पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। उनके अलावा सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती ने भी टीका लिया। डीएम ने टीका लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आपकी बारी आए तो टीका जरूर लगवाएं।
पश्चिम चंपारण के डीएम और एसपी ने लिया कोरोना का टीका
बेतिया: कोविड टीकाकरण के दूसरे दौर में शनिवार को डीएम कुंदन कुमार व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने टीका लिया। पुलिस लाइन व जीएनएम में बनाए गये टीका केंद्र पर कई कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइनरों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। डीएम व एसपी ने टीका लेने के बाद कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आपकी बारी आए तो टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ टीका लिया। अब फ्रंटलाइन वर्करों की बारी है । मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिंहा, डीडीसी रवींद्र नाथ प्रसाद, एसडीएम विद्यानाथ पासवान समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
पूर्वी चम्पारण में डीएम-एसपी ने लिया कोरोना का टीका
मोतिहारी। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दौर में शनिवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा समेत कई कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइनरों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। इन दोनों को सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। डीएम व एसपी ने टीका लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आपकी बारी आए तो टीका जरूर लगवाएं। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, समेत कई प्रशासनिक व चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।





Leave a Reply