मुजफ्फरपुर : साहू पोखर पर चल रहे दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शनिवार को समापन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मा दुर्गा की दैनिक पूजा हुई। इसके बाद क्षमा याचना और विसर्जन पूजा की गई। इसके पूर्व हिमाचल ग्रुप की ओर से भगवती गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद गाजे-बाजे व भगवान की झाकी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अखाड़ाघाट तक विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। गंडक नदी में मा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण हुआ। मौके पर यज्ञ संयोजक पं.संजय झा, आचार्य पं.अजय झा, पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार, यज्ञ संयोजक शशिभूषण, रंजीत महतो, दिनेश साह, अनील महतो, उमेश महतो, प्रमोद महतो, अरूण साह, विनोद चौधरी, रीतेश पटेल, कुमोद गुप्ता, राजा, दिनेश, डल्लू महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्याम मंदिर में मेहमान कलाकार बहाएंगे भक्ति की रसधार
सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर परिसर में दीवाने श्याम के ग्रुप की ओर से अर्जी श्याम से कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में आयोजकों ने प्रेस वार्ता किया। मीडिया प्रभारी आयुष ने बताया कि ग्रुप की ओर से रविवार की संध्या में श्री श्याम बाबा का भव्य ज्योत एवं भजन संकीर्तन, चतुर्थ पुष्प अर्जी श्याम से कार्यक्रम में की जाएगी। इस कार्यक्रम में श्याम भजन प्रवाहक कोलकाता के संजू शर्मा और श्री खाटू धाम के अजहर अली भजनों की रसधार में भक्तों को सराबोर करेंगे। स्थानीय भजन गायक सोहन अग्रवाल, सौरभ सिद्धार्थ व महेश शर्मा भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में बाबा का भव्य श्रृंगार दिल्ली के अमित मंडल द्वारा किया जाएगा। बाबा की ज्योत जगाई जाएगी। इत्र एवं फूलों की वर्षा होगी। छप्पन भोग लगाया जाएगा। सभी कार्यक्रम निज मंदिर सेवक दिग्विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में होगा। प्रेस वार्ता के दौरान गौतम शर्मा, रंजन कुमार टिबड़ेवाल, चीकू नाथानी, दिलीप शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विवेक जीवराजका, प्रवीण शर्मा, सूरज चौधरी, आकाश पोद्दार, आलोक शर्मा, तनुज लाडिया, रवींद्र चौधरी, माधव बंका, विवेक सलामपुरिया, पारस शर्मा, गणेश जालान, कुणाल सरावगी, गौरव बंका, आयुष पोद्दार, कन्हैया नरसरिया, गौतम पालरीवाल, राज अग्रवाल व आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply