Breaking NewsInternational

कोरोना के मामलों में गि’रावट पर WHO ने की भारत की तारीफ

जिनेवा. वैश्विक महामा’री कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गि’रावट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन न्यूज ब्रीफिंग में भारत की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह हमें दिखाता है कि अगर हम सामान्य तरीके से जन स्वास्थ्य सेवाओं का हल कर सकते हैं, तो हम वायरस को भी हरा सकते हैं। वैक्सीन के साथ हम कोरोना के खि’लाफ और भी बेहतर नतीजे सामने ला सकते हैं.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपनी जानकारी साझा करें, ताकि कोरोना टीके के उत्पादन में और तेजी लाई जा सके. डब्ल्यूएचओ के चीफ ने कहा कि करीब 130 देशों की 2.5 अरब आबादी तक अब भी टीके की एक खुराक नहीं पहुंच सकी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमीर देश अपने यहां के स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों के टीकाकरण के बाद गरीब देशों को भी टीका मुहैया कराएं.

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए
इस बीच, भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है. सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आँकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए। देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई.

भारत में कोरोना मृ”त्यु-दर 1.43 प्रतिशत, 1.54 लाख से अधिक मौ’तें
देश में कोविड-19 के कारण मृ”त्यु दर 1.43 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में पांच फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के आँकड़े को पार कर गए थे. यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आँकड़े को पार कर गए थे. देश में 95 संक्रमितों की मौ’त हुई जिनमें 40 महाराष्ट्र में और 19 केरल में हुई हैं. देश में अब तक कुल 1,54,918 लोगों की मौ’त हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.