Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

रोहित शर्मा पर किए कंगना के ट्वीट को ट्विटर ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- TikTok की तरह तुम भी…

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खि’लाफ कुछ आ’पत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. कंगना रनौत के इस ट्वीट को अब ट्विटर ने हटा दिया है. जिस पर अब कंगना भड़क उठी हैं. कंगना ट्विटर के इस एक्शन पर से इतनी नाराज हो गई हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को ‘चीन की कठपुतली’ करार दे दिया है. दरअसल, रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जब एक साथ खड़ा हुआ है तो बेहद मजबूत रहा है. अपने मुद्दों को तलाशने के लिए यह वक्त की जरूरत है.

रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘किसान हमारे देश का एक महत्वूपूर्ण हिस्सा हैं, वह हमारे देश की बेहतरी के लिए बेहद जरूरी हैं और मुझे भरोसा है कि किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए हर कोई अपना रोल अदा जरूर करेगा.’ रोहित के इस ट्वीट पर कंगना ने नाराजगी जाहिर की और जवाब देते हुए कंगना रनौत उन पर ही हमला बोल दिया. कंगना ने रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया, जिसे ट्विटर ने हटा दिया है.

kangana ranaut
(Photo credit: twitter@kanganateam)


कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में क्या लिखा-
कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट में लिखा था- ”सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं. ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?” अब जब ट्विटर ने कंगना के इस ट्वीट को हटा दिया है तो इसके जवाब में भी कंगना ने एक ट्वीट किया है.

इस ट्वीट में कंगना ने लिखा है- ‘चीन की कठपुतली ट्विटर ने मेरे अकाउंट को सस्पेंड करने की चेतावनी दी है. जबकि मैंने ट्विटर के किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है. याद रखो जिस दिन मैं जाऊंगी, तुमको साथ लेकर जाऊंगी. जैसे चीनी टिकटॉक बैन हुआ था, उसी तरह तुम पर भी बैन लगेगा.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.