BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

Rupesh Murder Case: इन चार सवालों पर फिट नहीं बैठती पुलिस की म’र्डर मिस्ट्री थ्योरी, जानें यहां

Patna: बिहार में रूपेश सिंह ह’त्याकां’ड (Rupesh Murder Case) के पीछे के अप’राधियों के खुलासा के बाद भी यह मुद्दा अब तक सुर्खियों में है. कारण पुलिस की जांच से न तो परिवारवाले ही खुश हैं और न ही राजनीतिक दल के लोग. ऐसे में रूपेश हत्याकांडी की सीबीआई जांच (CBI investigation) की मांग एक बार उठने लगी है. इसको लेकर बिहार में कई पूर्व मंत्री व नेता राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं.

बिहार के पूर्व मंत्री अजित कुमार, सुरेश शर्मा, वीणा साही, पूर्व सांसद अरूण कुमार (Arun Kumar), पूर्व विधायक अवनीश सिंह, व बीजेपी के पूर्व MLA चोकर बाबा को राज्यपाल ने सुबह 11 बजे मुलाकात का समय दिया है.

रूपेश ह’त्याकां’ड मामल में पुलिस के उ’द्भेदन के बाद उनकी पत्नी नीतू सिंह ने कहा कि हमें अब तक न्याय नहीं मिला. पुलिस की थ्योरी पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घट’ना नहीं घटी थी. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) फिर से मामले की जांच कराएं.

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद रूपेश सिंह (Rupesh Murder case) के भाई ने बताया कि रूपेश ऐसा तो नहीं था कि उसकी किसी से ऐसी झड़’प भी हुई हो. इस तरह से निर्दोष व्यक्ति की निर्मम ह’त्या करने वाले सभी आ’रोपियों की गिर’फ्तारी कर के सभी को फां’सी की सजा होनी चाहिए. साथ ही रूपेश के पत्नी को नौकरी और बच्चों को पढ़ाई की सहायता मिलनी चाहिए. 

हालांकि, रूपेश हत्याकांड मामले में अभी भी कई सवाल उठते हैं.

1. पुलिस बोली रूपेश और ह’त्यारे की गाड़ी में टक्कर हुई. ह’त्यारा बोला ट’क्कर नहीं हुई.
2. पुलिस ने कहा- ट’क्कर वाली जगह पर CCTV नहीं था. जबकि वहां CCTV भी है और पास में पुलिस की चौकी भी.
3. रोडरेज की घ’टना में ह’त्या तत्काल की जाती है ये ट्रेंड रहा है. डेढ़ महीने बाद रेकी कर ह’त्या की बात समझ से परे.
4. ह’त्यारा कहता है कि रूपेश उसे मारने लगा जबकि वो माफी मांग रहा था. रूपेश काफी स्लिम थे. ह’त्यारा काफी हैवी और बोल्ड पर्सनालिटी का. अगर हाथापाई की नौबत आती तो रूपेश पर ह’त्यारा भारी पड़ता.

इस मामले पर RLSP के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि हम सीबीआई जांच की मांग करते है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.