Breaking News

पिछले दिनों कोरोना को मात देकर घर लौटे रिपब्लिक भारत के एंकर विकास शर्मा का नि’धन

पिछले दिनों ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) को मात देकर अस्पताल से घर लौटे ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिजन उनका पा’र्थिव शरीर कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं।  

बता दें कि करीब 35 वर्षीय विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुका’बला किया और सही होकर घर भी आ गए। अब कुछ दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निध’न हो गया।

विकास शर्मा के नि’धन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आ’त्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही ‘S1’ न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और ‘एफएम रेनबो’ दिल्ली में भी काम कर चुके थे।

कानपुर के मूल निवासी विकास शर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में एमए की पढ़ाई की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.