BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : डेनिशाल के बदौलत स्कूल आफ क्रिकेट की जीत

डेनिशाल के बदौलत स्कूल आफ क्रिकेट की जीत।
………………………………………….
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में स्कूल आफ क्रिकेटने यंग मेंस क्रिकेट क्रिकेट क्लब को 6 विकटो से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल आफ क्रिकेटबनाम यंग मेंस क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच यंग मेंस क्रिकेट कलब ने कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29 ओवरो मे सभी विकेट खो कर 166 रन ही बना सकी जिसमें युवराज आनंद ने60 रन, अनिल अंकुर ने 35 रनो का योगदान दिया
स्कूल आफ क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिपक,इमरान, डेनिशाल और प्रशांत ने दो दो विकेट लिए एवं आयूषमान और मंजीत ने एक एक विकेट प्राप्त किया
जबाब मे बल्लेबाजी करने हुए स्कूल आफ क्रिकेट की टीम 23 ओवरो मे ही 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया जिसमें डेनिशाल ने 52 रनों का योगदान दियाऔर अंशुमन जैसवाल ने 34 रन और रिजवान ने नबाद 30 रनों की पारी खेली
गेदबाजी मे यंग मेंस क्रिकेट कलब की तरफ से रंजन अमीत और अनिल अंकुर ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
इस मैच के मैन आफ दी मैच डेनिशाल को घोषित किया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवं नितिन कुमार रहे।
कल का मैच भारती जूनियर बनाम बी. एस. टि .सी .ए .रेड के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.