Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Free Fire गेम में हारे दोस्त बने का’तिल, 11वीं के छात्र की ह’त्या कर गंडक नदी में फेंकी ला’श

गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज में 14 वर्षीय नाबालिग छात्र की उसके दोस्तों ने मोबाइल गेम खेलने को लेकर निर्मम हत्या कर दी। ह’त्या के बाद दोस्तों ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृ’तक के श’व को गंडक नदी में फेंक दिया। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है। 14 वर्षीय मृतक का नाम रोशन अली है और वह कुचायकोट के सिरसिया निवासी मोहम्मद शौ’कत अली का पुत्र है।

जानकारी के मुताबिक, रोशन अली 11वीं क्लास का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से लापता था। जिसकी गु’मशुदगी को लेकर उन्होंने कुचायकोट थाना में अपहरण को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। अपहरण की प्रा’थमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर छात्र रोशन के तीन दोस्तों को हि’रासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों दोस्तों ने ह’त्या करने की बात स्वीकार कर ली। गि’रफ्तार दोस्तों ने बताया कि रोशन की ह’त्या के बाद उसका श’व गंडक नदी में फें’क दिया।


गंडक नदी में श”व की बरा’मदगी के लिए सर्च ऑ’परेशन
आरो’पियों के बयान के बाद विशम्भरपुर पुलिस ने कलमटिहानिया गांव पहुंची और गंडक नदी में श’व बरामदगी को लेकर सर्च ऑ’परेशन शुरू कर दिया गया है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि 14 वर्ष का छात्र का नाम रोशन अली है और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उसकी ह’त्या कर दी। ह’त्या की वजह मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने को लेकर वि’वाद बताया जा रहा है।

फ्री फायर गेम में रोशन ने अपने दोस्तों को छोड़ दिया था पीछे
पासवान के मुताबिक, दरअसल मोबाइल ऑनलाइन फ्री फायर गेम में रोशन ने अपने दोस्तों को काफी पीछे छोड़ दिया था। जिसके बाद ई’र्ष्या में उसके तीन दोस्तों ने मिलकर रोशन की ह’त्या कर दी। ह’त्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए श#व को गंडक नदी में फें’क दिया गया।


ये हैं दोस्त की ह’त्या करने वाले आ’रोपियों के नाम
एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस कई घंटे से श’व का तलाश कर रही है। श’व की बरामदगी को लेकर स्थानीय गोताखोर भी लगाए गए हैं। लेकिन अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। सदर एसडीपीओ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार, तेजप्रताप कुशवाहा और मो. चांद शामिल है। इस मामले में पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.