BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने रूपेश ह’त्याकां’ड के खुलासे पर उठाए सवाल, कहा- पुलिस ने बकरा खोज ही लिया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश ह’त्याकां’ड के पटना पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार की शाम ट्वीट कर कहा कि रूपेश ह’त्याकां’ड में हमने 15 दिन पहले ही कह दिया था कि सरकार अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आखिर बिहार पुलिस ने बकरा खोज ही लिया। उन्होंने कहा कि यकीन मानिए ऐसी कहानी सी ग्रेड की घि’सी-पि’टी फिल्मों में भी नहीं मिलेगी। तेजस्वी ने कहा कि आपको पुलिस की कहानी जरूर सुननी चाहिए।

बुधवार को पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने रूपेश सिंह ह’त्याकां’ड का खुलासा करते हुए बताया कि यह एक रोडरेज का मामला है। पुलिस ने मुख्य आ’रोपी को गिर’फ्तार कर लिया है। हालांकि अ’पराध में लिप्त तीन लोगों अभी भी फरार हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नवम्‍बर 2020 में 29 तारीख के आसपास रोडरेज की घट’ना हुई थी। उस दिन एयरपोर्ट के रास्‍ते में एक मोड़ पर रूपेश की गाड़ी से इसका ए’क्‍सीडेंट होते-होते बचा था। ए’क्‍सीडेंट के बाद रूपेश और आ’रोपी के बीच में वि’वाद हुआ था।

आ’रोपी ने कहा कि उस दिन रूपेश ने उसे पी’ट दिया था। आरोपी के पास चोरी की बाइक थी इसलिए वह चुपचाप वहां से चला गया। लेकिन इसके बाद उसने रूपेश की गाड़ी के पीछे अपनी बाइक लगा ली। उसने एयरपोर्ट तक उसका पीछा किया और उनकी गाड़ी का नंबर याद कर लिया। आ’रोपी ने बताया कि घ’टना के तीन-चार दिन बाद फिर उसने रूपेश की गाड़ी देखी। वह तुरंत गाड़ी के पीछे लग गया और उस स्‍थान तक गया जहां तक गाड़ी गई। उसके बाद कई दिनों तक ऋतुराज ने रूपेश की रेकी की। 

पुलिस के खुलासे पर रूपेश के परिजन भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। रूपेश के भाई नंदेश्‍वर सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस का खुलासा गलत है यह मैं नहीं कह सकता हूं लेकिन जो वजह बताई जा रही है कि उस पर भरोसा नहीं हो रहा। उन्‍होंने कहा कि यदि पुलिस के आला अधिकारियों ने आ’रोपी को पकड़ लिया है तो वे निश्चित ही सबूतों से अपनी बात को प्रमाणित करके हम सभी को संतुष्‍ट करेंगे। नंदेश्‍वर सिंह ने कहा कि उनके भाई रूपेश ने कभी ऐसी किसी रोडरेज की घ’टना का जिक्र उनसे नहीं किया। रूपेश किसी पर हाथ उठा सकते हैं इस पर भी किसी को यकीन नहीं होगा। वह भी एक बाइक चो’र से उनकी ऐसी झड़’प होगी कि उन्‍हें इस तरह बेर’हमी से मा’र डाला जाएगा, यह बात पच नहीं रही है। फिर भी पुलिस ने किसी को गि’रफ्तार किया है तो उसके पास सबूत भी होगा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.