BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जुब्बा सहनी पार्क में युवती से ब’दसलूकी पर दो पक्ष भि’ड़े

शहर के जुब्बा सहनी पार्क में मंगलवार की दोपहर एक युवती से ब’दसलूकी पर दो पक्ष भि’ड़ गए। दोनों ओर से बेल्ट व लात-मुक्के चले। इस बीच युवती निकल गई। इसकी सूचना पर पार्क के पदाधिकारी व सफाई कर्मी पहुंचे। उनलोगों की स’ख्ती देखकर दोनों पक्ष पार्क से भाग निकले। इस संबंध न ही पार्क प्रशासन और न किसी अन्य पक्ष ने मिठनपुरा थाने में शि’कायत की है।

पार्क के कर्मियों ने बताया कि एक युवक के साथ युवती पार्क आयी थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे रोका और उसकी व्यक्तिगत जानकारी मांगने लगे। इसपर युवती के साथ आए युवक ने वि’रोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच वाद-वि’वाद हो गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी। इसके पांच से दस मिनट के बाद दोनों पक्ष से कई युवक पार्क पहुंचे। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना मिठनपुरा थाने को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी भाग निकले। थानेदार भगीरथ प्रसाद ने बताया कि किसी तरह की शि’कायत नहीं की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.