Breaking NewsEDUCATION

CBSE Board Exam Date Sheet: सीबीएसइ की डेट शीट जारी, 12 लाख बच्‍चों का इंतजार खत्‍म; कोरोना के कारण कई बदलाव

10th & 12th Exam DATE SHEET: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन दसवीं और 12वीं की कक्षा के लिए दो फरवरी यानि आज शाम पांच बजे के करीब बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी हो गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसकी जानकारी देने के लिए शाम पांच बजे ऑनलाइन लाइव आए। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर बताया कि दसवीं और 12वीं के बच्‍चों के लंबे समय से चला आ रहा परीक्षा डेट पर संशय अब खत्‍म हो गया। शाम 5 बचे  डेट शीट की जानकारी दी। किस तारीख को कौन सी परीक्षा होगी और आइए जानते हैं कि आखिर कोरोना के कारण कैसे और कितना बदलाव हुआ है। परीक्षा सेंटरों पर भी बच्‍चों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि दिल्‍ली में कोरोना तो काफी हद तक कंट्रोल में मगर सरकार ने सिर्फ परीक्षा की तैयारियों के लिए स्‍कूल खोलने पर सहमति दी है। हालांकि इसके लिए बच्‍चों के पेरेंट्स से पहले अनुमति लेनी होगी।

10वीं बोर्ड एक्‍जाम: चार मई से लेकर 7 जून तक होगी परीक्षा

टाइम: 10:30 से 1:30

12वीं बोर्ड एक्‍जाम: चार मई से लेकर 11 जून तक होगी परीक्षा

टाइम: 10: 30 से 1: 30

पहले से तय था परीक्षा को शेड्यूल

बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह पहले ही बता दिय था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होगर 10 जून तक चलेंगी। कोरोना के कारण्‍ ऑनलाइन चल रही पढ़ाई के बीच यह चर्चा थी की इस बार परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसे सीबीएसइ ने खारिज करते हुए यह स्‍पष्‍ट कर दिया था कि इस बार परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी। वहीं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 10 जुलाई तक घोषित होंगे।

साल 2020 में कब हुआ था 10वीं का पेपर (10th Exam Date Sheet)

बुधवार – 26 फरवरी अंग्रेजी

शनिवार 29 फरवरी हिंदी

बुधवार 4मार्च साइंस (विज्ञार)

गुरुवार 12मार्च गणित

बुधवार 18 मार्च सोशल साइंस

साल 2020 में कब- कब हुआ था 12वीं का पेपर (12th Exam Date Sheet)

गुरुवार 27 फरवरी अंग्रेजी

सोमवार 2 मार्च फिजिक्‍स

शनिवार 7 मार्च केमेस्‍ट्री (रसायन विज्ञान)

शनिवार 14 मार्च बायोलॉजी

गुरुवार 17 मार्च गणित

कोरोना ने दो माह की देरी

हर साल मार्च में होती है परीक्षा मगर इस बार बता दें कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया एक ऐसी अनजान बीमारी की चपेट में आ गई थी जिसके कारण ना सिर्फ भारत में बल्‍कि पूरी दुनिया में स्‍कूल-कॉलेज सभी बंद हो गए थे। हालांकि अब जब दुनिया में कई सारी वैक्‍सीन आ गई है तब सरकार ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इस बार दो महीने की देरी से परीक्षा होगी। बता दें कि हर साल मार्च में होली के आसपास परीक्षा होती थी इस बार चार मई से शुरू होकर जून के मध्‍य तक होगी। इस दौरान 10वीं के बच्‍चों के साथ 12वीं के साइंस और कामर्स के बच्‍चों की परीक्षा होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.