BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : भारती जूनियर की लगातार दूसरी जीत

भारती जूनियर की लगातार दूसरी जीत।
…………………………………………..
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 21 रनों से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें विशाल ने 30 राहुल भारद्वाज 20 अभिनव रंजन अट्ठारह रवि 17 और राहुल ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
वहीं गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के रवि, अनमोल, मनीष शाही और आयुष राज ने दो-दो विकेट प्राप्त किए एवं विक्रम और नवनीत ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी जिसमें मनीष ने 29 नवनीत ने 13 अनमोल ने 14 और आयुष ने 12 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से कैफ,विशाल और कुणाल ने दो दो विकेट एवं राहुल ने 1 विकेट लेने में सफलता पाई।
आज का मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के ऑल राउंडर परफॉर्मेंस के लिए विशाल कुमार को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त सनी वर्मा एवं रवि कुमार थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.