मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के आदम छपरा में सोमवार की शाम गो:ली मा’रकर लालू राय की ह’त्या कर दी गई। वे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। घ’टना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृ’तक की गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर चा’कू व गो’ली के निशान हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमा’र्टम के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आपसी रंजिश में ह’त्या की बात सामने आई है।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने गु’त्थी सुलझाने को लेकर स्वजनों से पूछताछ की। इसके बाद पड़ोस के तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ कर गुत्थी सुलझाई जा रही है। पुलिस पूछताछ में मृ’तक के पुत्र विनोद ने बताया कि उनके पिता साइकिल से बाजार गए थे। बाजार से लौटने के क्रम में पड़ोस की एक महिला के घर के पास विनोद के चचेरे भाई ने देखा था। लेकिन जब विनोद के चचेरे भाई ईट भट्ठा से वापस आए तो उनका शव वहां पड़ा था।
बताया गया कि गत पखवारे मृ’तक के पोता को उक्त महिला के बेटे ने साइकिल से ठोक’र मा’र दी थी। इस पर वि’वाद हुआ था। इसी में उन्हें हत्या की धमकी मिली थी। पुलिस का कहना है कि स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।
नशे में कंट्रोल रूम को फोन करना पड़ा महंगा
पुलिस की कार्यशैली जाचने के लिए शराब के नशे में कंट्रोल रूम में फोन करना एक शख्स को महंगा पड़ा गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। गायघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पहचान अशिया निवासी नागेंद्र महतो के रूप में की गई है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन पर सूचना दी कि हमारे टोले में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा व गाली- गलौज कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जाच शुरू कर दी। जाच में पता चला कि उक्त युवक ही शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जाच के लिए एसकेएमसीएच ले गई जहा शराब पीने की पुष्टि हुई है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत की भेज दिया गया।







Leave a Reply