BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

2 एसी, 5 डीलक्स, 8 सेमी डीलक्स बसों की सौगात / राज्य पथ परिवहन निगम के मुजफ्फरपुर रीजन काे मिलीं 15 बसें परमिट मिलने पर देश के प्रमुख शहरों तक किया जाएगा परिचालन

पथ परिवहन निगम के मुजफ्फरपुर रीजन काे 15 बसें मिली है। इसमें दाे एसी, 5 डीलक्स व 8 सेमी डीलक्स बसें शामिल है। परमिट मिलने के बाद यें बसें मुजफ्फरपुर के रास्ते प्रमुख शहराें के लिए चलेंगी। इन बसाें की परमिट के लिए आवेदन देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इन नई बसाें का परिचालन शुरू हाेने से मुजफ्फरपुर व आसपास के यात्रियाें काे काफी सुविधा मिलेगी। बताया जाता है कि पथ परिवहन निगम ने राज्य के लिए 50 बसाें की खरीदारी की है। इसमें 15 बसें मुजफ्फरपुर रीजन काे मिली है। रीजन के विभिन्न डिपाे से मुजफ्फरपुर के रास्ते इन बसाें का परिचालन किया जाएगा। परमिट मिलने के बाद सभी बसाें का परिचालन हाेगा। सभी बसें प्रतिदिन आएगी और जाएगी।

भूटान बाॅर्डर के लिए चलाई जाएंगी दाे डीलक्स बसें
निगम के अधिकारियाें के अनुसार, उक्त 15 बसाें में दाे बसें भूटान बाॅर्डर स्थित जयगांव के लिए चलेंगी। माेतिहारी डिपाे से मुजफ्फरपुर के रास्ते जयगांव के लिए एक बस प्रतिदिन जाएगी और एक बस प्रतिदिन आएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार जिला स्थित जयगांव भूटान बाॅर्डर से जुड़ा हुआ है। माेतिहारी व मुजफ्फरपुर के बड़ी संख्या में लाेग जयगांव आते-जाते हैं।

^मुख्यालय ने रीजन काे 15 बसें दी हैं। इनके परिचालन के लिए रूट निर्धारण कर लिया गया है। परमिट लेने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। किराया का निर्धारण नियमानुसार तय किया जाएगा। – शरणानंद झा, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुजफ्फरपुर।

इधर, सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनें अब 31 मार्च तक सप्ताह में एक दिन रहेंगी रद्द
कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने फिर ट्रेनों की रद्द अवधि का विस्तार कर 28 फरवरी से 31 मार्च तक कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रविवार काे बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनाें में बुधवार को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, गुरुवार को आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मंगलवार को सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, बुधवार को नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस, गुरुवार को जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल शुक्रवार को नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.