भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई से आते हैं। फोर्ब्स की वेबसाइट पर की गई मैपिंग के मुताबिक मुंबई से 38 अरबपति आते हैं, जिसमें रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे टॉप पर हैं। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे, या मुकेश अंबानी ने जितनी आय एक सेकेंड में हासिल की, उसे पाने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लगेंगे।कोरोना काल में मुकेश अंबानी ने 90 करोड़ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से धन कमाया।
बता दें कुछ दिन पहले गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को अगर देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट में भारत पर फोकस खंड में बताया गया, ‘लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ गई। भारत के 11 प्रमुख अरबपतियों की आय में महामारी के दौरान जितनी बढ़ोतरी हुई, उससे मनरेगा और स्वास्थ्य मंत्रालय का मौजूदा बजट एक दशक तक प्राप्त हो सकता है। भारत अरबपतियों की संपत्ति के मामले में अमेरिका, चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस के बाद छठे स्थान पर पहुंच गया। ’
भारत के 34 अरबपतियों की संपत्ति से अधिक दौलत है बेजोस और मस्क के पास
मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, शिव नडार और उदय कोटक समेत भारत के 34 अरबपतियों की जितनी संपत्ति है उससे कहीं अधिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पास है। फोर्ब्स के मुताबित भारत के टॉप 100 रईसों में सबसे अधिक मुंबई से हैं। इनकी संख्या 38 है। जबकि 18 अरबपतियों के साथ दिल्ली दूसरे और 12 अरबपतियों वाला बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है।
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत भारत के इन शहरों के प्रमुख अरबपति
अरबपतिकुल संपत्ति अरब डॉलर मेंशहरमुकेश अंबानी75मुंबईराधाकृष्ण दमानी20.2मुंबईपालोनजी मिस्त्री15.6मुंबईउदय कोटक15मुंबईकुमार बिड़ला10.5मुंबईगौतम अडाणी29.3अहमदाबादहसमुख चुडगर5.5अहमदाबादकरसनभाई पटेल3.9अहमदाबादपंकज पटेल5.2अहमदाबादसमीर मेहता2.8अहमदाबादनारायन मूर्ति3.6बेंगलुरुअजीम प्रेमजी8.7बेंगलुरुकिरन मजूमदार शॉ4बेंगलुरुगोपाल कृष्णन3.3बेंगलुरुबायजू रविचंद्रन1.8बेंगलुरुशिव नाडर23नई दिल्लीसुनील मित्तल11.8नई दिल्लीकुलदीप सिंह एंड गुरुबचन सिंह धींगरा8.6नई दिल्लीकुशल पाल सिंह37.1नई दिल्लीकपिल एंड राहुल भाटिया4.9नई दिल्लीसाइरस पूनावाला11.5पुणेराहुल बजाज6पुणेबाबा कल्याणी2.3पुणेअभय फिरोडिया2.4पुणेमुरली दीवी एंड फैमिली7हैदराबादपीपी रेड्डी1.6हैदराबादपीवी कृष्ण रेड्डी1.6हैदराबादपीवी रामप्रसाद रेड्डी3.5हैदराबादआचार्य बालकृष्ण2.2हरिद्वारसावित्रि जिंदल एंड फैमिली8.4हिसारकलानिधि मारन2.5चेन्नईवेणु गोपाल7.3कोलकातासंजीव गोयनका1.8कोलकाताT.S. KALYANARAMAN1त्रिशुर
स्रोत: फोर्ब्स
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स पर 25 जनवरी 2021 के आंकड़ों के मुताबिक इन टॉप 100 में से 34 अरबपतियों का नेटवर्थ 348.9 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस और एलन मस्क का नेटवर्थ मिलाकर 359 अरब डॉलर। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस 187.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और 172.8 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे नंबर पर।






Leave a Reply