Breaking NewsNational

प्रियंका गांधी का BJP पर ह’मला, कहा- किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिर’फ्तार करवा रही सरकार

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 3 कृषि कानूनों (Farm Laws) के खि’लाफ किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) को 60 दिन से अधिक हो गए हैं. किसानों का यह आंदोलन दिल्‍ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर में चल रहा है. 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से हालात संवेदनशील चल रहे हैं. पुलिस अलर्ट है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रविवार को किसान आंदोलन और पत्रकारों की गिर’फ्तारी को लेकर बीजेपी व सरकार पर जमकर ह’मला बोला है. दरअसल सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार  मनदीप पूनिया (Mandeep Punia) को पुलिस ने शनिवार शाम गिर’फ्तार कर लिया और प्रियंका के इस ट्वीट को इसी घ’टना से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान हुई पत्रकारों की गिरफ्तारी और बंद की गई इंटरनेट सेवा को लेकर सरकार को घेरा. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमे किए जा रहे हैं. कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है. भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खि’लाफ उठेंगी.’
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक अन्‍य ट्वीट में कहा, ‘भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को एफआईआर करके धम’काने का चलन बहुत ही ख’तरनाक है. लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं बल्कि उसका दायित्व है. भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है.’

बता दें कि किसी भी अप्रिय घट’ना को देखते हुए दिल्‍ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर धरनास्‍थलों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं यूपी के विभिन्‍न इलाकों से बड़ी संख्‍या में किसान गाजीपुर आने का आह्वान भी कर चुके हैं. ऐसे में गाजीपुर में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.