चाईबासाः झारखंड में दिल द”हना देने वाली एक घ’टना सामने आई है. यहां चक्रधरपुर के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे ने अपनी मां की ह’त्या कर दी. यही नहीं हत्या के बाद घर के आंगन में ही मां की चिता जलाई. इतने से भी उसका वहशियानापन शांत नहीं हुआ तो चिता की आग पर मुर्गा सेंककर उसे खाया. इस जघन्य वा’रदात के बाद वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा. शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अ’धजली ला’श को एक बार फिर घर के चूल्हे के पास फें’क दिया. इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घ’टना की जानकारी दी. रोंगटे खड़े देने वाली इस वार’दात को अंजाम देने वाले शैतान का नाम है प्रधान सो’य. वह 35 वर्ष का बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय (65 वर्षीय) की भी हत्या कर दी थी. अब उसने अपनी मां सुमी सोय (60 वर्षीय) को मौत के घाट उतार दिया. घ’टना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध दिए और पुलिस को सूचना दी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपनी का’र्रवाई शुरू कर दी है.






Leave a Reply