BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बिहार में 8 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के लिए स्कूल, 50% छात्रों को आने की होगी अनुमति

पटना : बिहार में अब छठी से आठवीं तक के बच्चे जा सकेंग स्कूल. बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. 8 फरवरी से छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल जाने पर लगी रोक को सरकार ने हटा लिया है. आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है.


स्कूल खुलने के साथ हीं तमाम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इसके तहत एक साथ पचास फीसदी बच्चों को ही विद्यालय आने की अनुमति दी गई है.बताते चलें कि पहले पचास फीसदी शिक्षकों को ही स्कूल आने का आदेश था लेकिन अब सभी शिक्षक विद्यालय आएगें और कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चे एक दिन के अंतराल पर विद्यालय जायेंगे.इस तरह एक दिन में पचास फीसदी बच्चे स्कूल जायेंगे.

बताते चलें कि इसके पहले 4 जनवरी से कक्षा 9 से लेकर उपर तक के स्कूल-कॉलेज खोल दिये गए थे. बड़े क्लास खोले जाने के बाद छोटे क्लास शुरू कराने की मांग तेज हो गई थी. इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में छठी से लेकर आठवी वर्ग तक के स्कूल खोलने का निर्णय हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.